World Cup 2023 Final Match: फाइनल मैच को लेकर CM City Gorakhpur में खास तैयारी
World Cup 2023 Final Match India vs Australia Today News: आज छठ महापर्व और विश्व कप का फाइनल मुकाबला दोनों हैं। ऐसे में पूरे देश में महापर्व का उत्साह है। भारत की जीत के साथ इस महापर्व पर लोगों का उत्साह कई गुना और बढ़ जाएगा। मैच देखने को लेकर सीएम सिटी गोरखपुर में खास तैयारी की गयी है। कोई छठ मैया से दुआ कर रहा है तो कोई मिठाई बांटने की तैयारी में है। कोई पार्टी तो कोई गरीबों में खाना खिलाने की तैयारी में।
छठ मैया से भारत की जीत के लिए दुआ
आज फाइनल मैच का मुकाबला भारत और आस्ट्रेलिया से है। छठ मइया का व्रत रह रही कई महिलाओं ने भारत की जीत के लिए दुआ मांगी है। शाहपुर की रहने वाली अर्चना कई वर्षों से छठ पूजा कर रही हैं। जब उनसे पूछा गया कि इस बार छठ मैया से क्या मांगी हैं तो उन्होंने कहा कि इस बार मैंने विश्व कप में भारत की जीत की दुआ मांगी है। वहीं तारामंडल की रहने वाली माेनिका, नीलम, काजल ने भी छठ मैया से भारत की जीत के लिए दुआ मांग रही हैं।

जगह-जगह लगाए गए बड़े स्क्रीन
मैच देखने को लेकर बच्चों,युवाओं, बुजुर्गों सभी में खासा उत्साह है। शहर में जगह-जगह बड़े टीवी स्क्रीन लगाए हैं। कई जगहों पर लगाए जा रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों को बैठने की और उनके नाश्ते की भी कई जगहों पर व्यवस्था की गयी है।
मिठाई बांटने की है व्यवस्था
पादरी बाजार के दुकानदार आलोक बताते हैं कि मैं मिठाई तैयार करा रहा हूं ताकि भारत के मैच जीतने पर लोगों का मुंह मीठा करा सकूं। सूरजकुंड के जवाहर लाल बताते हैं कि मैंने जीत का जश्न मनाने के लिए मिठाईयां एक दिन पहले ही तैयार करा ली हैं। जश्न में कोई कमी नहीं होगी ।
होगी शानदार आतिशबाजी
भारत के मैच जीतते ही सीएम सिटी गोरखपुर में खास आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी। रेलवे स्टेशन सिविल लाइन्स सेकेण्ड स्थित न्यू स्टैण्डर्ड होटल के एमडी विशाल श्रीवास्तव बताते हैं कि आज पूरे देश वासियों के लिए खास दिन है। भारत की ऐतिहासिक जीत पर शानदार आतिशबाजी की व्यवस्था है। आतिशबाजी ऐसी होगी जो भारत की जीत को बयां करेगी।












Click it and Unblock the Notifications