UP Roadways Recruitment: रोडवेज में भर्ती होंगी महिलाएं, करना होगा यह काम, जानिए क्या रहेगी योग्यता
UP Roadways Recruitment: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने महिलाओं को खास सौगात देने की तैयारी की है। इसके तहत रोडवेज महिला चालकोें की भर्ती करेगा। इन महिलाओं की भर्ती पिंक बसों को चलाने के लिए की जाएगी। नियुक्ति से पूर्व महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने बताया कि सरकार की योजना के तहत पिंक बसों में महिला चालकों की नियुक्ति जल्द की जाएगी। लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर लेवल-3 और व्यावसायिक व्हीकल ड्राइवर लेवल-4 दोनों ही कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोनों कोर्स के बाद 17 माह का प्रशिक्षण डिपो में होगा। सरकार लगातर महिलाओं के हित में कार्य कर रही है। इससे समाज में महिलाओं की स्थिति और मजबूत होगी।

उन्होंने बताया कि महिलाओं की नियुक्ति संविदा पर होगी और उन्हें छह हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। पहले उनका प्रशिक्षण होगा। इस दौरान महिलाओं के रहने और खाने की सारी व्यवस्था सरकार की तरफ होगी।
यह है अनिवार्यता सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने बताया कि महिला चालकों की भर्ती से पूर्व कुछ मानक निर्धारित किए गये हैं। महिलाओं का आठवीं पास होना अनिवार्य है। ऊंचाई 5 फीट 3 इंच से कम नहीं और उम्र अधिकतम 34 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन के समय आधार कार्ड, बैंक पासबुक और एक फोटो पास होना चाहिए। आवेदन संबंधी जानकारी के लिए 9792746532 और 8726005222 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications