मोबाइल पर बात करते-करते जहरीले सांप के ऊपर जा बैठी महिला और फिर....

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक महिला के साथ जो हुआ वह न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि दिल दहला देने वाला है। दरअसल, विदेश में रहे रहे पति का फोन आया तो वह उससे बात करने में इतनी मगन हो गयी कि उसे किसी चीज का खयाल ही नहीं रहा। इसी बेखयाली में वह सांप के ऊपर जा बैठी। फिर क्या था सांप ने उस महिला को डंस लिया। महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

सांप के ऊपर जा बैठी महिला

सांप के ऊपर जा बैठी महिला

जानकारी के अनुसार, मामला गोरखपुर जिले के गगहार क्षेत्र के रियांव गांव का है। रियांव निवासी जयसिंह यादव रोजगार के सिलसिले में थाईलैंड रहते हैं। पत्नी गीता की अक्सर उनसे काफी देर तक मोबाइल पर बात होती रहती है। रात को पति का फोन आया तो दोनों की लम्बी बात होने लगी। फोन पर बात करने की धुन में गीता को खयाल न रहा और बैठने के पहले उसने बिस्तर पर देखा भी नहीं।

करैत सांपों के जोड़े ने महिला को डंस

करैत सांपों के जोड़े ने महिला को डंस

जैसे ही वह बिस्तर पर बैठी, उसपर पहले से मौजूद करैत सांपों के जोड़े ने महिला को डस लिया। जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए दोहरीघाट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गीता की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सांपों के जोड़े को भी मार डाला।

ऐसे होते हैं करैत सांप

ऐसे होते हैं करैत सांप

करैत सांप कोबरा से अधिक खतरनाक होता है। इंसानों के बीच रहना व सोना करैत की पसंद है। करैत सांप शिकार के लिए रात में ही बाहर निकलते है। ठंडे खून वाला करैत गर्मी पाने के लिए इंसान के बिस्तर में घुस जाता है। करैत के डंसने से इंसान को दर्द नहीं होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+