Gorakhpur News: महिला की गोली लगने से मौत, हत्या- आत्महत्या में उलझी गुत्थी
गोरखपुर में महिला ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। हांलाकि मामला संदिग्ध बता पुलिस छानबीन कर रही है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र के काजीपुर गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से महिला की मौत हो गयी। पति के का कहना है कि पत्नी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, काजीपुर गांव के रुपेश सिंह की पत्नी कनकलता ने रविवार को पति से विवाद होने के बाद लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। हांलाकि लोगों का कहना है कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है। हरपुर बुदहट इलाके के बिसरिया गांव की रहने वाली कनकलता (35) की शादी 11 साल पहले चिलुआताल इलाके के काजीपुर गांव में रुपेश सिंह से हुई थी। विवाह के बाद से ही दोनों में अक्सर विवाद होता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, पति- पत्नी में विवाह के बाद से ही संबंध ठीक नहीं थे। दोनों में अक्सर विवाद होता था। रविवार को भी दोनों में विवाद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications