Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर एक साल से कर रहा था किशोरी से दुष्कर्म, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Gorakhpur News: महराजगंज के पनियरा क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी से पिछले एक साल से युवक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। जब परिजनों ने लड़की को गोरखपुर के कैम्पियरगंज भेज दिया तो लड़का वहां से किशोरी को लेकर फरार हो गया। हालत गंभीर होने पर वह किशोरी को छोड़कर भाग निकला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनके गांव की ही रहने वाला अमन (16) बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा कर उसका शारीरिक शोषण किया। युवक से पीछा ​छुड़ाने के लिए बेटी को अपने मायके कैंपियरगंज भेज दिया। लेकिन, जब अमन को इसकी जानकारी हुई तो वह वहां भी पहुंच गया। एक दिन वहां से बेटी को बहला-फुसलाकर बाइक से लेकर फरार हो गया। परिजन जब किशोरी की तलाश कर रहे थे तब वह गंभीर हालत में सड़क पर मिली।

gorakhpur

थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज ने बताया कि मां की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+