Gorakhpur News: पति और देवर ने महिला के साथ की हैवानियत, निर्वस्त्र कर दौड़ाकर पीटा
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सहजनवां इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला को पति व देवर ने गांव में निर्वस्त्र कर पीटा। दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर गला दबाकर हत्या की भी कोशिश की गई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विवाहिता ने तहरीर में लिखा है कि उसकी दूसरी शादी हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में हुई है। उसके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद पति व देवर उसे और बच्चे को मारते-पीटते थे। आरोप है कि पति व देवर ने गला दबाकर मारने की कई बार कोशिश की। दोनों ने निर्वस्त्र कर पूरे गांव में दौड़ाकर पीटा और घर से निकाल दिया।

आरोप है कि हरपुर बुदहट थाने पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर सहजनवां पुलिस ने पति व उसके भाई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications