Indian Railway : जानिए क्या हैं ऑटोमेटिक सिग्नल के फायदे जिनका रेलवे कर रही विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर से लखनऊ रुट पर ऑटोमेटिक सिग्नल लगाने की तैयारी तेज कर दी है।जल्द ही इस रुट ऑटोमेटिक सिग्नल लग जाएंगे।इसकी प्रक्रिया शुुरु कर दी गयी है। अभी तक एबसेल्यूट सिग्नल सिस्टम से ट्रेनों का संचालन कराय
गोरखपुर,22अगस्त: पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर से लखनऊ रुट पर ऑटोमेटिक सिग्नल लगाने की तैयारी तेज कर दी है।जल्द ही इस रुट ऑटोमेटिक सिग्नल लग जाएंगे।इसकी प्रक्रिया शुुरु कर दी गयी है। अभी तक एबसेल्यूट सिग्नल सिस्टम से ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम लगने से ट्रेनों को बेवजह कहीं भी खड़ी नहीं होना पड़ेगा। इसके चलते एक ही रूट पर एक के पीछे एक ट्रेन बिना लेट हुए आसानी से चल सकेगी।इसके साथ ही इसके कई फायदे हैं।

बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
गोरखपुर-लखनऊ रूट पर एबसेल्यूट सिग्नल को बदलकर ऑटोमेटिक सिग्नल करते ही इस रूट पर ट्रेनें 110 की बजाय 130 किमी प्रतिघंटा दौड़ेंगी। ट्रैक को 130 किमी प्रतिघंटा के लिए बनाने का काम पूरा हो गया है।
प्रशासन ने रेलवे स्टेशन के यार्ड में भी ट्रेनों की गति बढ़ा दी है। लूप लाइन में भी ट्रेनें 10 किमी प्रति घंटे की जगह अब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जाएंगी।
एक के पीछे दूसरी ट्रेन चल सकेंगी आसानी से
इन सिग्नल से रेल लाइनों पर ट्रेनों की रफ्तार के साथ ही संख्या भी बढ़ सकेगी। वहीं कहीं भी खड़ी ट्रेन को निकलने के लिए आगे चल रही ट्रेन के अगले स्टेशन तक पहुंचने का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्टेशन यार्ड से ट्रेन के आगे बढ़ते ही ग्रीन सिग्नल मिल जाएगा। यानी एक ब्लॉक सेक्शन में एक के पीछे दूसरी ट्रेन आसानी से चल सकेगी।
प्रत्येक एक किमी पर लगेगा सिग्नल
नई व्यवस्था में स्टेशन यार्ड के डबल डिस्टेंस सिग्नल से आगे प्रत्येक एक किलोमीटर पर सिग्नल लगाए जाएंगे। सिग्नल के सहारे ट्रेनें एक-दूसरे के पीछे चलती रहेंगी। अगर आगे वाले सिग्नल में तकनीकी खामी आती है तो पीछे चल रही ट्रेनों को भी सूचना मिल जाएगी। जो ट्रेन जहां रहेंगी, वहीं रुक जाएंगी।
इन रुटों पर लगेगा ऑटोमेटिक सिग्नल
पहले फेज में बाराबंकी, गोंडा, बस्ती के रास्ते लखनऊ से गोरखपुर के बीच 272 किलोमीटर लंबी रेललाइन पर ऑटोमेटिक सिस्टम लगाया जाएगा। दूसरे चरण में गोरखपुर-भटनी-छपरा रूट पर भी ऑटोमेटिक सिस्टम अपग्रेड किया जाएगा। लखनऊ-गोरखपुर रूट पर नए सिस्टम को लागू करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।











Click it and Unblock the Notifications