Weather Update Gorakhpur : बदला मौसम का मिजाज,सर्द हवाओं के साथ ठंड ने दी दस्तक

गोरखपुर व आस-पास के जिलों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में तेज धूप हो रही है तो रात में ठंड पड़ रही है। मौसम के इस परिवर्तन ने सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। सर्द हवाओं के साथ ठंड ने दस्तक दे दी है।

Weather Update Gorakhpur : गोरखपुर व आस-पास के जिलों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में तेज धूप हो रही है तो रात में ठंड पड़ रही है। मौसम के इस परिवर्तन ने सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। सर्द हवाओं के साथ ठंड ने दस्तक दे दी है। महराजगंज जिले के नेपाल से समीपवर्ती क्षेत्रों में अपेक्षाकृत ज्यादा ठंड पड़ रही है। दिन व रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। इन सारे परिवर्तनों के बीच वायु प्रदूषण की मात्रा में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

wether update

आईएमडी के मुताबिक,4 नवंबर का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सिय है। वहीं अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तीन नवंबर को अधिकत तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों पांच नवम्बर को 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम व 31 डिग्री अधिकतम, 06 नवंबर को 19 व 31,07 नवंबर 18 एंव 31 ,08 नवंबर को 18 व 30 9 नवंबर को 18 व 30 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ती जा रही है। साथ ही हवाओं की रफ्तार भी कम होती जा रही है। पिछले कुछ दिनों में हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा से घटकर 8 किमी प्रति घंटा हो गयी है। जब हवा की रफ्तार कम होती है तो प्रदूषण भी बढ़ जाता है क्योंकि हवा की तेज रफ्तार के सहारे पीएम-10 व पीएम 2.5 का हवा में फैलाव हो जाता है। फैलने से एक्यूआइ कम हो जाता है। अब जब हवा की रफ्तार कम होती है तो प्रदूषण बढ़ जाता है। दिवाली के बाद 249 माइक्रोग्राम घनमीटर तक पहुंचने वाला शहर का एक्यूआइ, जो गिरकर 129 तक आ गया था, बीते दो दिन में तेजी से चढ़कर एक बार फिर 200 के करीब पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+