UP Weather Update: घने कोहरे के आगोश में CM City Gorakhpur, सर्द हवाओं ने बढाई ठंड
Weather Update Gorakhpur Uttar Pradesh: मौसम का मिजाज शुक्रवार सुबह से बदल चुका है। सीएम सिटी गोरखपुर घने कोहरे के आगोश में हैं।दृश्यता कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। इस कड़ाके की ठंड में लोग घरों में कैद हैं। ऑफिस या अन्य जरुरी काम से निकलने वाले लोग पूरी तरह गर्म कपड़े से ढ़के नजर आए। इस दौरान वन इंडिया हिंदी ने कुछ लोगों से बातचीत की।
वैसे तो ठंड कई दिनों से जारी है। लेकिन शुक्रवार सुबह से यह और खराब हो गया। सुबह से ही घने कोहरे की वजह से लोग घरों में कैद हैं। हवाएं तेज गति से चल रही हैं। ऐसे में ठंड अचानक बढ़ गयी है। आईएमडी के गुुरुवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान 12 व 20 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। जबकि शनिवार और रविवार का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 11 व 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। घना कोहरा सुबह छाया रहेगा। दोपहर बाद आकाश साफ हो सकता है।

नगर निगम करे अलाव की व्यवस्था पादरी बाजार के रहने वाले मुन्ना यादव ने इस कड़ाके की ठंड नगर निगम से अलाव की व्यवस्था कराने की अपील है। उनका कहना है कि कड़ाके की ठंड से काम प्रभावित हुआ है। लेकिन बहुत जरुरी है इसलिए घर से निकला हूं। इस ठंड में लोगों का घरों में रहना ज्यादा उचित है।
Recommended Video
आवागमन में हो रही दिक्कत मोहद्दीपुर के रहने वाले आलोक बताते हैं कि मैं सब्जी मंडी में काम करता हूं। आज ज्यादा ठंड है। हांलाकि सुबह ही घर से निकला हुआ। बाइक चलाने में घने कोहरे की वजह से दिक्कत हुई।
ड्यूटी सबसे ऊपर हेड कांस्टेबल ट्रैफिक अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि चाहे जो मौसम हो ड्यूटी सबसे ऊपर है। लोगों को उत्तम यातायात व्यवस्था मिल सके इसके लिए लगातार प्रयत्न जारी रहता है। हांलाकि आज सुबह से ही घना कोहरा है। जिससे अवागमन में दिक्कत हो रही है। लोगों से सावधानी बरतनें की अपील की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications