Vande Bharat Train: गोरखपुर से लखनऊ चलने वाली वंदे भारत ट्रेन 9 जुलाई से होगी नियमित, देखें पूरी डिटेल

Vande Bharat Train Gorakhpur News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आज यह ट्रेन रात तक लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद इसे 9 जुलाई से नियमित किया जाएगा। वंदे भारत ट्रेन से यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग शुरु हो चुकी है। यात्रा से पूर्व यहां पूरी डिटेल देंखे।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का संचलन पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद से ही शुरु हो जाएगा। इसके पश्चात नियमित वंदे भारत ट्रेन का संचलन 09 जुलाई, 2023 से गोरखपुर एवं लखनऊ से किया जाएगा।

vande bharat

वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 02549 वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 07 जुलाई, 2023 को गोरखपुर से 15.30 बजे प्रस्थान कर सहजनवा से 15.54 बजे, खलीलाबाद से 16.08 बजे, बस्ती से 16.32 बजे, बभनान से 16.54 बजे, मनकापुर से 17.18 बजे, अयोध्या से 17.49 तथा बाराबंकी से 19.21 बजे छूटकर लखनऊ (पूर्वोत्तर रेलवे) 20.15 बजे पहुंचेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित गाड़ी 22549 गोरखपुर-लखनऊ वाया अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस 09 जुलाई, 2023 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, वृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को सप्ताह में 06 दिन (शनिवार को छोड़कर) गोरखपुर से 06.05 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 06.54 बजे तथा अयोध्या से 08.17 बजे छूटकर लखनऊ (उत्तर रेलवे) 10.20 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 22550 लखनऊ-गोरखपुर वाया अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस 09 जुलाई, 2023 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, वृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को सप्ताह में 06 दिन (शनिवार को छोड़कर) लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 19.15 बजे छूटकर अयोध्या से 21.15 बजे तथा बस्ती से 22.32 बजे छूटकर गोरखपुर 23.25 बजे पहुॅचेगी। इस गाड़ी की संरचना में वातानुकूलित चेयरकार के 07 तथा एग्जीक्यूटिव चेयरकार के 01 कोच सहित कुल 08 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+