Vande Bharat Express: उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के इन रुटों पर वंदे भारत का प्रस्ताव
रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे के पांच रुटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है।

Vande Bharat Express News Gorakhpur: गोरखपुर से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं। रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे के पांच रुटों पर वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पांच छोटी दूरी वाले रुटों पर वंदे मेट्रो चलाने की भी तैयारी है।
इंडियन रेलवे टाइम टेबल कांफ्रेस की बैठक के बाद रेलवे बोर्ड ने पत्र भेजकर एनईआर प्रशासन से प्रस्ताव की मांग की थी। पूर्वोत्तर रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन के लिए उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड के पांच रुट तय कर प्रस्ताव भेज दिया है जबकि वंदे मेट्रो को लेकर अभी मंथन चल रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे के हिस्से में अभी कोई वंदे भारत एक्सप्रेस नहीं है। नई दिल्ली से वाराणसी के लिए वंदे भारत चलती है। आईआरटीटीसी की बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे में भी वंदे भारत चलाने पर चर्चा के बाद पांच रुटों पर इसे चलाने का निर्णय लिया गया।
इन रुटों पर चलेगी वंदे भारत
उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के जिन पांच रुटों पर वंदे भारत चलाने का निर्णय लिया गया है उनमें गोरखपुर- लखनऊ- कानपुर, गोरखपुर- प्रयागराज, लखनऊ- पटना- गोरखपुर, काठगोदाम- आनंद विहार, टनकपुर- देहरादून शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications