सौ फीसदी अनुसूचित समाज पीएम मोदी व सीएम योगी के साथ: असीम अरुण

Gorakhpur News: शुक्रवार को गोरखपुर के चम्पा देवी पार्क में आयोजित अनुसूचित वर्ग सम्मेलन को लेकर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण क्षेत्रीय कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की सरहाना भी की।

राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि अनुसूचित समाज के लोग सौ फीसदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हैं। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने अनुसूचित समाज के हित में बहुत कदम उठाए हैं। इसलिए इस समाज के लोग सम्मेलन में बड़ी संख्या में भागीदारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहते हैं।

asim arun gkp

एक सवाल के जवाब में कहा कि वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भारी बहुमत से लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। विपक्षी गठबंधन की नकारात्मक राजनीति के नाते प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने पांच राज्यों में चुनाव के मुद्दे पर कहा कि यहां सकारात्मक माहौल है। इन राज्यों में भाजपा नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

अनुसूचित सम्मेलन के मुद्दे पर कहा कि भाजपा को लेकर हमारे समाज में उत्साह का माहौल है। इस नाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर का यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का संबोधन अनुसूचित समाज के लोगों में ऊर्जा का संचार करेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय अनुसूचित वर्ग सम्मेलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+