UP MLC Election Gorakhpur : 24 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, मतगणना जारी

गोरखपुर -फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह से दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में हो रही है।

mlc

Gorakhpur News: गोरखपुर- फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे से हो रही है। यह मतगणना दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में चल रही है। मतगणना के लिए कुल 14 टेबल बनाए गए हैं। कुल पांच सौ से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं। इस चुनाव में 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।

इस चुनाव के लिए 30 जनवरी को मतदान किया गया था। सभी जिलों की मतपेटिकाएं विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में बने स्ट्रांग रुम में रखी गयी थी। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह मतगणना शुरु की गयी। इसमें एक- एक सुपरवाइजर के साथ ही 4-4 कर्मचारियों को 12-12 घंटे की शिफ्ट में तैनात किया गया है। जबकि, 6 कर्मचारी 6-6 घंटे की शिफ्ट में तैनात किए गए हैं। एक टेबल पर प्रत्याशी के सिर्फ एक एजेंट हैं।

मतगणना शुरु होने होने पर सर्वप्रथम एक-एक हजार की गड्डी बनाकर सभी टेबलों पर वितरित कर दिया। एक बार में 14 हजार वोटों की गिनती हो रही है। 8 राउंड तक प्रथम वरियता की गिनती जारी रहेगी।

उस प्रत्याशी को विजेता घोषित किया जाएगा जो कुल वैध मतों का 50 प्रतिशत से एक अधिक वोट पाएगा। 50 प्रतिशत से अगर एक भी वोट अधिक नहीं मिलता है तो सबसे कम वोट पाने वाले प्रत्याशी के मत पत्रों को अलग कर दिया जाएगा और उसके मतपत्र में दूसरी वरियता के मतों को संबंधित प्रत्याशी के खाते में जोड़ दिया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह व सपा प्रत्याशी करुणा कांत मौर्या के बीच लड़ाई मानी जा रही है।

Recommended Video

      गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दरबार, सीएम योगी ने सुनी फ़रियाद


      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+