मैडम ने लड़कियों का बनाया था Whatsapp ग्रुप लेकिन नोट्स के साथ आने लगे अश्लील वीडियो

गोरखपुर। देश भर में लॉकडाउन का एलान किया गया है। ऐसे में स्कूल और कॉलेज सब बंद हैं। लेकिन छात्रों की पढ़ाई पर कोई इसका असर न हो इसके लिए छात्रों को व्हाट्सएप के जरिए नोट्स मुहैया कराया जा रहा है। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी तैयार किया गया है। लेकिन कुछ लोग इसमें आपत्तिजनक चीजें भी शेयर कर रहे हैं। ताजा मामला गोरखपुर जिले के इमामबाड़ा गर्ल्स इंटर कॉलेज का है, जहां की शिक्षिका ने भी छात्राओं का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। मगर इसमें कुछ बाहरी लोग भी जुड़ गए जिन्होंने कई अश्लील वीडियो व बातें पोस्ट कर दीं।

ग्रुप में आने लगा अश्लील वीडियो

ग्रुप में आने लगा अश्लील वीडियो

ग्रुप में अश्लील वीडियो देखकर शिक्षिका के होश उड़ गए। लेकिन उन्होंने अश्लील पोस्ट करने वाले को डांट लगाकर ग्रुप का संचालन जारी रखा। लेकिन बीते सोमवार को एक बार फिर किसी ने अभद्र पोस्ट कर दिया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस बात की जानकारी मिलने पर प्रिंसिपल ने शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अभद्र पोस्ट करने वालों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

छात्राओं ने परिजनों को बताई बात

छात्राओं ने परिजनों को बताई बात

जानकारी के अनुसार, पढ़ाई के लिए होम साइंस की शिक्षिका रीता मौर्या ने छात्राओं का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। पंजीकरण फार्म पर दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर बनाए गए ग्रुप में कुछ छात्राओं ने घर के अन्य सदस्यों के मोबाइल नंबर दे दिए। पढ़ाई की शुरुआत हुई तो सब कुछ ठीक था, लेकिन इसी बीच ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट होने लगीं। ग्रुप में कई ऐसे वीडियो और पोस्ट डाले गए, जिसके बाद छात्राओं ने आपत्ति जाहिर की।

किसी छात्रा के परिजन ने शेयर किया वीडियो

किसी छात्रा के परिजन ने शेयर किया वीडियो

उन्होंने अपने घरवालों से इसकी शिकायत की जिसके बाद किसी ने उसका स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उस शख्स ने प्रिंसिपल को भी इसकी जानकारी दी। प्रिंसिपल ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू करवा दी है। वहीं इमामबाड़ा गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य नाहिद असीम ने कहा कि होमसाइंस की शिक्षिका की तरफ से ग्रुप बनाकर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा था। किसी छात्रा ने अपने अभिभावक के बदले किसी दूसरे शख्स का नंबर दे दिया था।

प्रधानाचार्य को दिया गया निर्देश

प्रधानाचार्य को दिया गया निर्देश

उस शख्स की तरफ से ही गंदी बातें ग्रुप में शेयर की गई हैं। शिक्षिका से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं छात्रा से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद से प्रधानाचार्या को मामले की उच्च स्तरीय जांच करने का निर्देश दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराई जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+