UP election results : गोरखपुर की कैम्पियरगंज सीट से सपा प्रत्याशी काजल निषाद आगे या पीछे ? जानिए

गोरखपुर, 10 मार्च: गोरखपुर की 9 विधानसभाओं के लिए मतगणना जारी है। गोरखपुर जिले में कैम्पियरगंज के अलावा पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवां, खजनी, चौरी-चौरा, बांसगांव और चिल्लूपार सहित 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां छठवें चरण में 3 मार्च 2022 को वोटिंग हुई थी। कैम्पियरगंज में बीजेपी से फतेह बहादुर, कांग्रेस से सुरेंद्र निषाद, समाजवादी पार्टी से काजल निषाद और बसपा से प्रकाश निषाद मैदान में हैं। शुरुआती रुझानों में काजल निषाद पीछे चल रही हैं। कैम्पियरगंज में बीजेपी से फतेह बहादुर आगे चल रहे हैं।

 Uttar Pradesh Elections 2022 kajal nishad trails from campierganj as per EC trends

कैम्पियरगंज सीट पर बीजेपी से फतेह बहादुर सिंह के खिलाफ सपा से अभिनेत्री काजल निषाद के बीच मुकाबला है। इसके अलावा कांग्रेस से सुरेंद्र चंद्र निषाद और बसपा से चंद्र प्रकाश निषाद की किस्मत दांव पर लगी हुई है।

बता दें, जिले में सबसे ज्यादा पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुए थे और सबसे कम बांसगांव में। कैम्पियरगंज में 58.27 प्रतिशत, बांसगांव में 49.26 प्रतिशत, चौरीचौरा में 57.96 प्रतिशत, चिल्लूपार में 57.92 प्रतिशत, गोरखपुर शहर में 53.30 प्रतिशत , गोरखपुर ग्रामीण में 60.47 प्रतिशत, खजनी में 52.15 प्रतिशत, पिपराइच में 63.43 प्रतशित के अलावा सहजनवां में 59.07 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+