UP Nagar Nikay Chunav: जानिए किस वार्ड के मतदाता हैं सीएम योगी, जहां कल करेंगे मतदान

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर में नगर निकाय चुनाव के अवसर पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

yogi

Gorakhpur News: देश के नंबर वन सीएम, सबसे बड़े प्रदेश के मुखिया व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गुरुवार, 4 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर निकाय चुनाव में ताबड़तोड़ जनसभाएं करने वाले सीएम योगी पहले मतदान फिर जलपान के मंत्र के साथ वोट करेंगे। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सीएम योगी बुधवार को ही गोरखपुर पहुंच चुके हैं।

इस वार्ड के हैं मतदाता
सीएम योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं। इस पीठ से महज कुछ दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या, निकट झूलेलाल मंदिर पर सीएम सुबह 7 बजे मत डालेंगे। यह वार्ड नम्बर 78, पुराना गोरखपुर में स्थित है। सीएम बूथ संख्या 797 पर मतदान करेंगे।

पहले मतदान फिर जलपान
सीएम योगी ने अपनी सभी जनसभाओं में मतदाताओं से पहले जलपान, फिर मतदान की अपील की है। इसी मंत्र का सीएम खुद पालन करते हुए सर्वप्रथम अपना मत देंगे। लोकतांत्रिक कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।मतदान करने के बाद मतदान केंद्र के बाहर मीडियाकर्मियों को संबोधित कर मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगे।

गोरखपुर से भारतीय जनात पार्टी ने डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव को अपना प्रत्याशी बनाया है। सीएम भाजपा मेयर सहित सभी प्रत्याशियों की जीत के लिए आमजन से पहले ही अपील कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+