UPSC Exam 2023: गोरखपुर में 38 केन्द्रों पर 18 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में गोरखपुर के 18 हजार से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे।

upsc

Gorakhpur News: संघ लोक सेवा आयोग 28 मई को सिविल सर्विसेज प्रारम्भिक परीक्षा- 2023 कराएगा। इस परीक्षा को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा है। गोरखपुर जिले में 38 केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा का अयोजन किया जाएगा। जिसमें 18043 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।

Recommended Video

    UPSC CSE 2022 Result: गोरखपुर की रुपल श्रीवास्तव को मिली 113वीं रैंक

    परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केन्द्रों पर बी श्रेणी के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये निरीक्षण अधिकारी के रुप में वहां मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के विद्यालयों को ही केंद्र बनाया है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शु्क्रवार को प्रशासन ने तैयारी बैठक की। जिसमें सभी केंद्र के प्रभारियों, संबंधित अधिकारियों और परीक्षा से जुड़े कर्मचारी शामिल रहे।

    गोरखपुर के सभी केंद्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके साथ ही पूरे जिले में परीक्षा पर नजर रखने के लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है वे हर हाल में 27 मई को केन्द्र का निरीक्षण कर लेंगे। किसी समस्या के आने पर एडीएम सिटी से संपर्क कर समस्या से अवगत करा देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+