पंचायत चुनाव: UP Police ने डॉक्टर कफील खान समेत 81 की खोली हिस्ट्रीशीट, 70 पर की गैंगस्टर की कार्रवाई
UP Panchayat Election 2021, गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) को सकुशल संपन्न कराने के लिए गोरखपुर पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। दरअसल, ग्रामीण इलाकों में चुनाव के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना ने हो इसके मद्देनजर पुलिस ने बड़े और शातिर अपराधियों खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और रासुका के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत गोरखपुर पुलिस ने डॉ. कफील खान (Dr Kafeel Khan) समेत 81 बदमाशों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है। बता दें कि भड़काऊ भाषण देने के आरोप में पूर्व में डॉ. कफील खान पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी, जिसमें कफील 8 महीने तक मथुरा जेल में बंद रहे थे। अब पुलिस द्वारा कफील की हिस्ट्रीशीट खोले जाने से एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं।

गोरखपुर पुलिस ने डॉ. कफील समेत 81 बदमाशों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है, इनमें 70 नए बदमाशों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई है। जबकि जमानत पर जेल से छूटे कई बदमाशों को पुलिस ने फिर से जेल भेजा है। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले की पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मीडिया से बाचतीत में डीआईजी/एसएसपी जोगेन्द्र कुमार ने बताया है कि पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अभी से हर गांव में बदमाशों की पहचान कर रही है। 300 बदमाशों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। चार्ज लेने के बाद से ही एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बदमाशों पर शिकंजा कसने का निर्देश जारी किया था।
बदमाशों पर नकेल कसने की कवायद का एसएसपी ने खुद मानीटरिंग की तो इसका असर अब दिखने लगा है। खासकर लंबे समय से बंद हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई को दोबारा शुरू कराया गया है। एसएसपी का कहना है कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गांवों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त कराने की कार्रवाई भी पुलिस तेजी से कर रही है। हाल के दिनों में करीब 16 बदमाशों के 1.94 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। एसएसपी का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई लगातार आगे भी जारी रहेगी।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? अमेरिकी हमले से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications