Gorakhpur News: डॉक्टर की पत्नी और बेटे पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Gorakhpur News: गोरखनाथ थाना क्षेत्र में गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे हुमायूं पर उतरी में समाधान क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर अवधेश सिंह के घर में घुसकर उनके पूर्व कर्मचारियों ने उनकी पत्नी और बेटे पर गड़ासे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हमला करने वाला युवक सूरजकुंड का निवासी है।
ये है पूरा मामला हुमायूंपुर उत्तरी निवासी डॉक्टर अवधेश कुमार सरकारी डॉक्टर थे। अब वह रिटायर हो चुके हैं और घर पर ही ' समाधान' के नाम से अपनी क्लीनिक चलाते हैं। पुलिस के अनुसार, तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड माधोपुर का रहने वाला रोहन प्रसाद डॉक्टर अवधेश के यहां 10 साल पहले काम करता था। डॉक्टर ने उसे कम से हटा दिया था। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे रोहन प्रसाद देने के बहाने डॉक्टर के घर में घुसता है। रोहन डॉक्टर की पत्नी कुसुम सिंह से उसे दोबारा कम पर रखने के लिए कहता है।

इस पर डॉक्टर की पत्नी रहती है कि वह बात करेगी और फिर उसे बताएंगे। इसी बात पर रोहन गुस्से से भर गया और नारियल काटने वाले गदा से कुसुम के ऊपर हमला कर दिया। कुसुम जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगीं। अपनी मां पर हमला होते देख उनका बेटा 23 वर्षीय प्रियांशु उन्हें बचाने आया तो रोहन ने उसे पर भी गदा से जानलेवा प्रहार कर दिया जिससे उसके सर में गंभीर चोट आई। वारदात को अंजाम देने के बाद रोहन वहां से भाग गया। पुलिस ने बताया कि रोहन जब भाग रहा था उसे समय सीसीटीवी में उसकी तस्वीर कैद हो गई।












Click it and Unblock the Notifications