Indian Railway:वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस का बदला मार्ग, शार्ट टर्मिनेट रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Gorakhpur News: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर फुलेरा-डेगाना खंड पर स्थित नवा सिटी-गोविन्दी मारवाड़ स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का मार्ग परितर्वन एवं ठहराव निम्नवत रहेगा।

मार्ग परिवर्तन एवं ठहराव

- 26 अप्रैल, 2024 को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करने वाली 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस-सीकर-चुरू-रतनगढ़-डेगाना के रास्ते चलायी जायेगी। इस गाड़ी का ठहराव रींगग, सीकर, चुरू, रतनगढ़ एवं लाडनू स्टेशनों पर किया जायेगा।

- 27 अप्रैल, 2024 को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग डेगाना-रतनगढ़-चुरू-सीकर-रींगस-जयपुर के रास्ते चलायी जायेगी। इस गाड़ी का ठहराव लाडनू, रतनगढ़, चुरू, सीकर एवं रींगस स्टेशनों पर किया जायेगा।

train

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के प्रयागराज रामबाग स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 01 पर वाशेबल एप्रन के अनुरक्षण कार्य के परिप्रेक्ष्य में 05 अप्रैल से 14 अप्रैल, 2024 तक ब्लाॅक लिये जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत रहेगा।

शार्ट टर्मिनेशन-शार्ट ओरिजिनेशन

- हावड़ा से 04 अप्रैल से 13 अप्रैल, 2024 तक प्रस्थान करने वाली 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग के स्थान पर बनारस स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

- प्रयागराज रामबाग से 05 अप्रैल से 14 अप्रैल, 2024 तक प्रस्थान करने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग के स्थान पर बनारस स्टेशन से चलायी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+