गर्मी में यात्रियों की राह आसान बनाएगी लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी डिटेल
Summer Special Train News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु 01123/01124 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी 05 अप्रैल से 28 जून, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से तथा 06 अप्रैल से 29 जून, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 13 फेरों के लिए चलायी जायेगी।
01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 05 अप्रैल से 28 जून, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान कर ठाणे से 12.38 बजे, कल्यान से 13.00 बजे, इगतपुरी से 14.45 बजे, नासिक रोड से 15.35 बजे, भुसावल से 19.30 बजे, खण्डवा से 21.45 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 00.55 बजे, भोपाल से 03.15 बजे, बीना से 05.15 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 07.20 बजे, उरई से 08.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 12.10 बजे, लखनऊ से 13.45 बजे, गोंडा से 15.55 बजे, बस्ती से 17.30 बजे छूटकर गोरखपुर 18.55 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 01124 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी 06 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 21.15 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 22.25 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 00.15 बजे, लखनऊ से 02.55 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 05.30 बजे, उरई से 07.20 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 10.05 बजे, बीना से 12.35 बजे, भोपाल से 15.10 बजे, इटारसी से 16.55 बजे, खण्डवा से 19.43 बजे, भुसावल से 21.50 बजे, तीसरे दिन नासिक रोड से 01.35 बजे, इगतपुरी से 04.45 बजे, कल्यान से 06.33 बजे तथा ठाणे से 06.53 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 07.25 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, एस.एल.आर.डी. का 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications