Indian Railway: Summer Special Train देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस इन स्टेशनों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Indian Railway News: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 04310/04309 देहरादून-गोरखपुर-देहरादून ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन देहरादून से 23 अप्रैल से 25 जून,2024 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा गोरखपुर से 24 अप्रैल से 26 जून,2024 तक प्रत्येक बुधवार को 10 फेरों के लिये किया जायेगा।
Indian Railway: रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
04310 देहरादून-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी देहरादून से 23 अप्रैल से 25 जून,2024 तक प्रत्येक मंगलवार को देहरादून से 11.00 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार से 12.35 बजे, मुरादाबाद से 15.30 बजे, बरेली से 17.05 बजे, शाहजहाँपुर से 18.32 बजे, सीतापुर से 20.45 बजे, गोंडा से 23.12 बजे तथा दूसरे दिन बस्ती से 00.22 बजे छूटकर गोरखपुर 01.30 बजे पहुंचेगी।

Indian Railway: Summer Special Train हुबली-गोमतीनगर एक्सप्रेस ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान
वापसी यात्रा में 04309 गोरखपुर-देहरादून ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 24 अप्रैल से 26 जून,2024 तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से 14.55 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 15.57 बजे, गोंडा से 17.30 बजे, सीतापुर से 20.50 बजे, शाहजहाँपुर से 23.22 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.27 बजे, मुरादाबाद से 02.20 बजे तथा हरिद्वार से 05.30 बजे छूटकर देहरादून 08.30 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 11, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों द्वारा 13 अप्रैल, 2024 से इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से निःशुल्क जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्काउट गाइड के सदस्यों द्वारा इज्जतनगर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 05327 बरेली सिटी-लालकुआँ अनारक्षित विशेष गाड़ी एवं गाड़ी संख्या 05339 बरेली सिटी-पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी के यात्रियों को जिला संघ के लगभग 22 सदस्यों द्वारा निःशुल्क जल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये 14 अप्रैल, 2024 से मंडल के फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, कासगंज एवं बरेली सिटी रेलवे स्टेशनों पर भी निःशुल्क जल सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर का आयोजन प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल से लेकर जून माह तक किया जाता है। इसी प्रकार की व्यवस्था अन्य स्टेशनों पर भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications