मुजफ्फरपुर-पनियहवा खंड के दोहरीकरण कार्य के चलते नियंत्रित होंगी ये ट्रेनें,देखें पूरी डिटेल
Railway News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर-पनियहवा खंड के दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में कुमारबाग एवं चनपटिया स्टेशन पर प्री-नाॅन इंटरलाॅकिंग/नाॅन इंटरलाॅकिंग/पोस्ट नाॅन इंटरलाॅकिंग कार्य तथा रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, नियंत्रण, रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
- आनन्द विहार टर्मिनल से 12 जून, 2024 को चलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस बापूधाम मोतिहारी के स्थान पर नरकटियागंज में यात्रा समाप्त करेगी।
- बापूधाम मोतिहारी से 13 जून, 2024 को चलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल बापूधाम एक्सप्रेस मोतिहारी के स्थान पर नरकटियागंज से चलाई जायेगी।

नियंत्रण
- बरौनी से 18, 19 एवं 20 जून, 2024 को चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस कपरापुरा-बेतिया स्टेशनों के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- बान्द्रा टर्मिनस से 09 जून, 2024 को चलने वाली 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस कप्तानगंज-नरकटियागंज स्टेशनों के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई गई।
- पोरबंदर से 13 जून, 2024 को चलने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज स्टेशनों के मध्य 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- मुजफ्फरपुर से 10 जून, 2024 को चलने वाली 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस बापूधाम मोतिहारी-बेतिया स्टेशनों के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई गई।
रि-शिड्यूलिंग
- मुजफ्फरपुर से 13 एवं 14 जून, 2024 को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- मुजफ्फरपुर से 15, 16 एवं 17 जून, 2024 को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- मुजफ्फरपुर से 10, 11 एवं 12 जून, 2024 को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- देहरादून से 15 जून, 2024 को चलने वाली 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस देहरादून से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- मुजफ्फरपुर से 10 जून, 2024 को चलने वाली 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई गई।
- कटिहार से 10 जून, 2024 को चलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस कटिहार से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई गई।
- कटिहार से 17 जून, 2024 को चलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस कटिहार से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- बरौनी से 11, 15, 16 एवं 17 जून, 2024 को चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बरौनी से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- बरौनी से 10 जून, 2024 को चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बरौनी से 240 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई गई।
- भागलपुर से 10 जून, 2024 को चलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी भागलपुर से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई गई।
- भागलपुर से 17 जून, 2024 को चलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी भागलपुर से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
UP News: सीएम योगी ने केंद्र सरकार में शपथ लेने वाले मंत्रियों को दी बधाई, जानें क्या बोले मुख्यमंत्री
- आनन्द विहार टर्मिनल से 10 जून, 2024 को चलने वाली 05532 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल विशेष गाड़ी आनन्द विहार टर्मिनल से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई गई।
- आनन्द विहार टर्मिनल से 17 जून, 2024 को चलने वाली 05532 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल विशेष गाड़ी आनन्द विहार टर्मिनल से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनल से 10, 11, 14, 15 एवं 16 जून, 2024 को चलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनल से 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- प्रयागराज रामबाग से 10 जून, 2024 को चलने वाली 12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग से 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई गई।
- प्रयागराज रामबाग से 17 जून, 2024 को चलने वाली 12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग से 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications