UP News: सीएम योगी ने केंद्र सरकार में शपथ लेने वाले मंत्रियों को दी बधाई, जानें क्या बोले मुख्यमंत्री
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने केंद्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले समस्त मंत्रियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'केंद्र सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले समस्त माननीय गण को हार्दिक बधाई ! आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युगांतरकारी नेतृत्व में आप सभी की लोक-निष्ठा, राष्ट्र-निष्ठा, दक्षता और कर्मठता आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहायक सिद्ध होगी। अमृतकाल के सभी संकल्पों को पूर्णता प्राप्त होगी। मैं आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करता हूं।'

आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार का शपथ ग्रहण समरोह हुआ है। पीएम मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मोदी मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है। केंद्र सरकार में पीएम मोदी सहित 72 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले समस्त मंत्रियों को बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications