मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस व सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस गर्मी में ऐसे देंगी यात्रियों को राहत

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05251/05252 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन मुजफ्फरपुर से 08 एवं 15 मई,2024 प्रत्येक बुधवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 09 एवं 16 मई,2024 प्रत्येक वृहस्पतिवार को दो फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05251 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 08 एवं 15 मई, 2024 प्रत्येक बुधवार को मुजफ्फरपुर से 18.00 बजे प्रस्थान कर बापूधाम मोतिहारी से 19.20 बजे, सगौली से 19.52 बजे, बेतिया से 20.15 बजे, नरकटियागंज से 21.25 बजे, बगहा से 21.50 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 02.30 बजे, बस्ती से 03.27 बजे, गोंडा से 04.32 बजे, सीतापुर से 07.40 बजे, मुरादाबाद से 10.55 बजे तथा गाजियाबाद से 13.35 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 14.15 बजे पहुंचेगी ।

train

वापसी यात्रा में 05252 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09 एवं 16 मई, 2024 प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 16.00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 16.52 बजे, मुरादाबाद से 20.00 बजे, सीतापुर से 23.00 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 00.22 बजे, बस्ती से 01.22 बजे, गोरखपुर से 02.35 बजे, बगहा से 05.52 बजे, नरकटियागंज से 06.50 बजे, बेतिया से 07.52 बजे, सगौली से 08.20 बजे तथा बापूधाम मोतिहारी से 09.05 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 11.00 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02 वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी के 20 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जाएंगे।

रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04037 सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 04 मई, 2024 को एकल यात्रा हेतु निम्नवत किया जायेगा।

04037 सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 04 मई, 2024 को सहरसा से 07.00 बजे प्रस्थान कर मानसी जं. 07.58 बजे, खगड़िया से 08.07 बजे, बेगूसराय से 08.36 बजे, बरौनी जं. से 09.10 बजे, दलसिंह सराय से 09.47 बजे, समस्तीपुर से 10.14 बजे, मुजफ्फरपुर से 11.10 बजे, हाजीपुर से 12.10 बजे, सोनपुर से 12.20 बजे, छपरा से 14.05 बजे, सीवान से 15.00 बजे, देवरिया सदर से 15.58 बजे, गोरखपुर से 17.05 बजे, खलीलाबाद से 17.46 बजे, बस्ती से 18.11 बजे, गोंडा से 19.40 बजे, बाराबंकी से 21.17 बजे, ऐशबाग से 22.25 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 00.15 बजे, इटावा से 01.42 बजे, टूण्डला से 02.52 बजे, अलीगढ़ से 04.07 बजे तथा गाज़ियाबाद से 06.02 बजे छूटकर नई दिल्ली 07.00 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+