Indian Railway: अयोध्या, गोरखपुर सहित इन स्टेशनों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान सरहिन्द-जयनगर एक्सप्रेस
Indian Railway News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04534/04533 सरहिन्द-जयनगर-सरहिन्द होली विशेष गाड़ी का संचलन सरहिन्द से 22 मार्च, 2024 को तथा जयनगर से 23 मार्च, 2024 को 01 फेरे के लिये किया जायेगा।
04534 सरहिन्द-जयनगर होली विषेष गाड़ी 22 मार्च, 2024 सरहिन्द से 13.00 बजे प्रस्थान कर राजपुरा से 13.25 बजे, अम्बाला कैंट से 14.05 बजे, बराड़ा से 14.40 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 15.14 बजे, सहारनपुर से 16.05 बजे, मुरादाबाद से 19.30 बजे, बरेली से 21.17 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 01.55 बजे, अयोध्या धाम से 05.35 बजे, मनकापुर से 06.37 बजे, बस्ती से 07.42 बजे, गोरखपुर जं0 से 09.25 बजे, छपरा से 12.35 बजे, हाजीपुर से 13.55 बजे, मुजफ्फरपुर से 14.55 बजे, समस्तीपुर से 16.30 बजे, दरभंगा से 17.40 बजे तथा मधुबनी से 18.32 बजे छूटकर जयनगर 19.45 बजे पहुंचेगी।

Indian Railway: होली पर यात्रियों की राह आसान बनाएगी साबरमती-गोमतीनगर से स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी डिटेल
वापसी यात्रा में 04533 जयनगर-सरहिन्द होली विषेष गाड़ी 23 मार्च, 2024 को सहरसा से 23.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मधुबनी से 00.12 बजे, दरभंगा से 01.20 बजे, समस्तीपुर से 02.50 बजे, मुजफ्फरपुर से 03.55 बजे, हाजीपुर से 05.00 बजे, छपरा से 06.55 बजे, गोरखपुर से 10.05 बजे, बस्ती से 11.12 बजे, मनकापुर से 12.17 बजे, अयोध्या धाम से 13.25 बजे, लखनऊ से 17.10 बजे, बरेली से 21.02 बजे, मुरादाबाद से 22.50 बजे तीसरे दिन सहारनपुर से 02.00 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 02.37 बजे, बराड़ा से 03.12 बजे, अम्बाला कैंट 04.10 बजे तथा राजपुरा से 04.42 बजे छूटकर सरहिन्द 05.15 बजे पहुँचेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 22539/22540 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस का दुल्लहपुर एवं 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सपे्रस का सिधवलिया स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर 02 मिनट का ठहराव निम्नवत प्रदान किया जायेगा।
- मऊ जं. से 22 मार्च, 2024 से चलने वाली 22539 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सपे्रस दुल्लहपुर स्टेशन पर 21.15 बजे पहुंचकर 21.17 बजे प्रस्थान करेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 23 मार्च, 2024 से चलने वाली 22540 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ एक्सपे्रस दुल्लहपुर स्टेशन पर 05.40 बजे पहुंचकर 05.42 बजे प्रस्थान करेगी।
- पाटलिपुत्र से 23 मार्च, 2024 से चलने वाली 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सपे्रस सिधवलिया स्टेशन पर 19.07 बजे पहुंचकर 19.09 बजे प्रस्थान करेगी।
- गोरखपुर से 23 मार्च, 2024 से चलने वाली 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सपे्रस सिधवलिया स्टेशन पर 07.43 बजे पहुंचकर 07.45 बजे प्रस्थान करेगी।












Click it and Unblock the Notifications