Indian Railway: होली पर यात्रियों की राह आसान बनाएगी साबरमती-गोमतीनगर से स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 09405/09406 साबरमती-गोमतीनगर-साबरमती होली विशेष गाड़ी का संचलन साबरमती से 22 मार्च,2024 दिन शुक्रवार को तथा गोमतीनगर से 24 मार्च, 2024 दिन रविवार को एक फेरे के लिए किया जायेगा।
09405 साबरमती-गोमतीनगर होली विशेष गाड़ी 22 मार्च,2024 को साबरमती से 22.00 बजे प्रस्थान कर मेहसाना से 22.50 बजे, दूसरे दिन पालनपुर से 00.47 बजे, आबूरोड से 01.45 बजे, अजमेर से 06.15 बजे, फुलेरा जं0 से 08.02 बजे, जयपुर से 09.10 बजे, बांदीकुई से 11.02 बजे, भरतपुर से 12.32 बजे, मथुरा से 13.15 बजे, हाथरस सिटी से 14.17 बजे, कासगंज से 15.30 बजे, फर्रूखाबाद से 16.35 बजे, कन्नौज से 17.55 बजे, कानपुर अनवरगंज से 19.57 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 20.30 बजे तथा ऐशबाग से 22.05 बजे छूटकर गोमतीनगर 22.30 बजे पहुंचेगी ।

Indian Railway: होली पर करने जा रहे हैं यात्रा तो देखें क्या है इन ट्रेनों में सीट उपलब्धता,चेक करें लिस्ट
वापसी में 09406 गोमतीनगर-साबरमती होली विशेष गाड़ी 24 मार्च,2024 को गोमतीनगर से 06.00 बजे प्रस्थान कर ऐशबाग से 06.40 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 08.30 बजे, कानपुर अनवरगंज से 08.52 बजे, कन्नौज से 10.05 बजे, फर्रूखाबाद से 11.40 बजे, कासगंज से 13.25 बजे, हाथरस सिटी से 14.42 बजे, मथुरा से 16.05 बजे, भरतपुर से 16.32 बजे, बांदीकुई से 18.52 बजे, जयपुर से 20.30 बजे, फुलेरा से 21.22 बजे, अजमेर से 23.10 बजे, दूसरे दिन आबूरोड से 03.25 बजे, पालनपुर से 05.07 बजे, तथा मेहसाना से 05.47 बजे छूटकर साबरमती 07.00 बजे पहुंचेगी । इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 15, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
18 मार्च, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-11061, 11059 से यात्रियों का छूटा एक-एक बैग बरामद कर जिन्हें क्रमशः बनारस तथा भटनी पोस्ट पर जमा किया गया जहां यात्रियों के उपस्थित होने पर बैग को उन्हें सुपुर्द किया गया।
18 मार्च, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट सीवान द्वारा गाड़ी संख्या-12203 से महिला यात्री का छूटा एक बैग बरामद कर सीवान पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications