Indian Raiway: गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के संचलन अवधि का हुआ विस्तार, देखें पूरी डिटेल

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये पूर्व में अधिसूचित 05325/05326 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 15 अन्य फेरों के लिये निम्नवत किया गया है।

फलस्वरूप गोरखपुर से चलने वाली 05325 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी जो पहले 10 मई,2024 तक प्रतिदिन चलने हेतु अधिसूचित थी, अब 25 मई, 2024 तक प्रतिदिन तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 05326 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी जो पहले 12 मई,2024 तक प्रतिदिन चलने हेतु अधिसूचित थी, अब 27 मई, 2024 तक प्रतिदिन चलाई जायेगी।
इस गाड़ी का संचलन समय, ठहराव तथा रेक संरचना यथावत रहेगा।

train

रेल प्रशासन द्वारा पुणे-गोरखपुर के मध्य 05 अप्रैल से 28 जून,2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जा रही 01431 पुणे-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का निम्न स्टेशनों पर संचलन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
फलस्वरूप 01431 पुणे-गोरखपुर विशेष गाड़ी वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 स्टेशन पर 11.25 बजे पहुंचकर 11.30 बजे, उरई स्टेशन पर 12.48 बजे पहुंचकर 12.50 बजे तथा कानपुर सेण्ट्रल स्टेशन पर 15.20 बजे पहुंचकर 15.25 बजे छूटेगी।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़, आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 24 अप्रैल, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस, गोरखपुर द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर प्लेटफार्म संख्या-01 से यात्रियों के सामानों की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को यात्रियों का चोरी किये हुए 04 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+