मालखेड़ी-महादेवखेड़ी खण्ड के दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों का बदला मार्ग, कुछ ट्रेनें रहेंगी निरस्त
Indian Railway News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु पश्चिम मध्य रेलवे के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी खण्ड के दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में मालखेड़ी एवं महादेवखेड़ी स्टेशनों के मध्य प्री-नान इण्टरलाॅकिंग एवं नान इण्टरलाॅकिंग कार्य होने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।

निरस्तीकरण
- अहमदाबाद से 23, 30 जून एवं 07 जुलाई,2024 को चलने वाली 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- पटना से 18, 25 जून, 02 एवं 09 जुलाई,2024 को चलने वाली 19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- अहमदाबाद से 05, 06, 07 एवं 09 जुलाई,2024 को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- गोरखपुर से 06, 07, 08 एवं 10 जुलाई,2024 को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- बांद्रा टर्मिनस से 01 एवं 08 जुलाई,2024 को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- गोरखपुर से 02 एवं 09 जुलाई,2024 को चलने वाली 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- दरभंगा से 03 जुलाई,2024 को चलने वाली 15559 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- अहमदाबाद से 05 जुलाई,2024 को चलने वाली 15560 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन-
- गोरखपुर से 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29, 30 जून, 01, 03, 04 एवं 05 जुलाई,2024 को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कटनी-बीना-निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-इटारसी-भोपाल-संत हिरदाराम नगर के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, विदिशा स्टेशनों पर नही रूकेगी।
- अहमदाबाद से 29, 30 जून, 02, 03 एवं 04 जुलाई,2024 को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा-बीना-कटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग संत हिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा स्टेशनों पर नही रूकेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 जून से 09 जुलाई,2024 तक चलने वाली 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटारसी-भोपाल-बीना-कटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी नर्मदापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, विदिशा, गंज बसोदा, बीना, खुरई, सागर, पथरिया, दमोह, बांदकपुर, कटनी मुड़वारा स्टेशनों पर नही रूकेगी।
- बलिया से 25 जून से 10 जुलाई,2024 तक चलने वाली 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कटनी-बीना-भोपाल-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी कटनी मुड़वारा, बांदकपुर, दमोह, पथरिया, सागर, खुरई, बीना, गंज बसोदा, विदिशा, भोपाल, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, स्टेशनों पर नही रूकेगी।
- दरभंगा से 26 जून,204 को चलने वाली 15559 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कटनी-बीना-निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-इटारसी-भोपाल-संत हिरदाराम नगर के रास्ते चलाई जायेगी । फलस्वरूप यह गाड़ी कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, गंज बसोदा, विदिशा स्टेशनों पर नही रूकेगी।
- अहमदाबाद से 28 जून,2024 को चलने वाली 15560 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा-बीना-कटनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग संत हिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी विदिशा, गंज बसोदा, बीना, सागर, दमोह एवं कटनी मुड़वारा स्टेशनों पर नही रूकेगी।
- अहमदाबाद से 19, 21, 23, 26, 28, 30 जून, 03, 05 एवं 07 जुलाई,2024 को चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मक्सी-रूठियाई-गुना-बीना के स्थान पर परिवर्तित मक्सी-संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा-बीना के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी शाजापुर, सारंगपुर, पचैर रोड, वियावड़ा राजगढ़, चचैड़ा बीनागंनी, कुम्भराज, रूठियाई, गुना, अशोक नगर, पिपरई गांव, मुंगावली स्टेशनों पर नही रूकेगी।
- दरभंगा से 19, 22, 24, 26, 29 जून, 01, 03, 06 एवं 08 जुलाई,2024 को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बीना-गुना-रूठियाई-मक्सी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना-निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर-मक्सी के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी मुंगावली, पिपरई गांव, अशोक नगर, गुना, रूठियाई, कुम्भराज, चचैड़ा बीनागंनी, वियावड़ा राजगढ़, पचोर रोड, सारंगपुर, शाजापुर स्टेशनों पर नही रूकेगी।
- अहमदाबाद से 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29 जून, 01, 02, 04, 06, 08 एवं 09 जुलाई,2024 को चलने वाली 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मक्सी-रूठियाई-गुना-बीना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मक्सी-संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा-बीना के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी शाजापुर, सारंगपुर, पचोर रोड, वियावड़ा राजगढ़, चचैड़ा बीनागंनी कुम्भराज, रूठियाई, गुनाा, अशोक नगर, पिपरई गांव, मुंगावली स्टेशनों पर नही रूकेगी।
- वाराणसी सिटी से 18, 20, 21, 23, 25, 27, 28, 30 जून, 02, 04, 05, 07 एवं 09 जुलाई,2024 को चलने वाली 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बीना-गुना-रूठियाई-मक्सी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना-निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर-मक्सी के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी मुंगावली, पिपरई गांव, अशोक नगर, गुना, रूठियाई, कुम्भराज, चचैड़ा बीनागंनी, वियावड़ा राजगढ़, पचोर रोड, सारंगपुर, शाजापुर स्टेशनों पर नही रूकेगी।
- अहमदाबाद से 21, 28 जून एवं 05 जुलाई,2024 को चलने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग मक्सी-रूठियाई-गुना-बीना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मक्सी-संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा-बीना के रास्ते चलाई जायेगी । फलस्वरूप यह गाड़ी गुना जं. पर नही रूकेगी।
- दरभंगा से 24 जून, 01 एवं 08 जुलाई,2024 को चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग बीना-गुना-रूठियाई-मक्सी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना-निशातपुरा-संत हिरदाराम नगर-मक्सी के रास्ते चलाई जायेगी । फलस्वरूप यह गाड़ी गुना जं. पर नही रूकेगी।












Click it and Unblock the Notifications