Gorakhpur News: सीएम योगी की एक नजर पड़ते ही बदल गयी मंजू की किस्मत, जानिए कैसे?
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की रहने वाली मंजू की खुशी का ठिकाना नहीं है। खुश भी क्यों न हो। खुद सूबे के मुखिया ने उसकी समस्याओं का संज्ञान लिया और उसकी मदद के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देशित किया। मंजू सीएम योगी आदित्यनाथ से बात कर बहुत खुश है। आइए जानते हैं कि अब कैसे कुछ ही दिनों में मंजू की किस्मत बदल जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सीएम की पड़ी नजर
सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को पैडलेगंज में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। निरीक्षण कर ही रहे थे कि उनकी नजर दूर खड़ी मंजू पर पड़ी। वह मंजू व परिवार के अन्य सदस्यों की तरफ बढ़ चले।

क्या पक्का आवास नहीं है
सीएम ने मंजू से पूछा क्या आपके पास पक्का मकान नहीं है? क्या आपकी जमीन है? इस पर मंजू ने जवाब देते हुए कहा- साहब, जमीन तो है पर पक्का आवास नहीं है।
सीएम ने अधिकारियों को किया निर्देशित
यह सुनते ही सीएम योगी ने वहां मौजूद अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिया कि मंजू को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया जाए। अगर इनकी जमीन सिक्सलेन में आती है तो तुरंत मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
सीएम योगी के इस निर्देश के बाद मंजू और उसके परिवार में खुशी की लहर है। मंजू बार-बार योगी जी की तारीफ कर रही है। वह कहती है योगी जी के बारे में बहुत सुना था। दूर से देखा भी था पर आज पहली बार बात की है।












Click it and Unblock the Notifications