Love Story: 11वीं क्लास में दिल हार बैठे थे सांसद, पत्नी को पूजते हैं देवी की तरह, रोज़...
Ravi Kishan And Preeti Kishan Love Story: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं। उन्होंने प्रीति किशन से लव मैरेज किया है और आज दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। आइए इस स्टार की प्रेम कहानी से आप सभी को रुबरु कराते हैं।
11वीं कक्षा में हुआ था प्यार
यह कहानी एक ऐसे अभिनेता और सांसद की है जिसे उसका प्यार और हम सफर 11वीं कक्षा में ही मिल गया था। स्कूल के दिनों में ही सांसद दिल दे हार बैठे थे। एक नजर में ही वह दूसरे के हो चुके थे। जिस लड़की पर वह अपना दिल हार गए थे, वह उनकी क्लासमेट प्रीति थी। धीरे- धीरे यह चाहत बढ़ती गयी और अपनी प्रेमिका के साथ जीवन गुजारने का ख्वाब आने लगा।

समय के साथ बढ़ती गई चाहत समय के साथ-साथ चाहत और बढ़ती गयी। दोनों एक दूसरे के करीब होते गए। फिर एक समय ऐसा आया जब रवि किशन ने प्रीति से अपने मन की बात बताई और हरी झंडी मिलते ही इन्हें अपना लाइफ पार्टनर बना लिया।
करते हैं पत्नी की पूजा कहते हैं कि प्यार पूजा का दूसरा रुप होता है। पूजा का यही रुप रवि किशन अपनी पत्नी में देखते हैं। वह अपनी पत्नी का बहुत सम्मान करते हैं। इसका साक्षात उदाहरण यह है कि वह हर रात सोने से पहले अपनी पत्नी के पैर छूते हैं।
सफलता के पीछे पत्नी रवि किशन अपने कैरियर और जीवन में सफलता के पीछे सबसे बड़ा योगदान अपनी पत्नी का मानते हैं। वह यह मानते हैं कि आज वह जिस मुकाम पर हैं उसमें उनकी पत्नी प्रीति की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सीएम सिटी गोरखपुर के हैं सांसद रवि किशन मूलरुप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं जबकि इनकी पत्नी प्रीति का जन्म बिहार में हुआ था। दोनों वर्तमान समय में पूरे परिवार के साथ मुंबई सांताक्रूज में रहते हैं। रवि किशन सीएम सिटी गोरखपुर के सांसद भी हैं और अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। रवि किशन भोजपुरी के अलावां बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications