'मेरा हरीश बेरोजगार नहीं था वह... ', बेटी- दामाद की मौत पर अखिलेश यादव को पिता ने दिया जवाब
Gorakhpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर रामशरण श्रीवास्तव ने बेटी और दामाद की मौत पर की गई सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की टिप्पणी का जवाब दिया है। संचिता और हरीश एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी कर चुके थे। हरीश ने सारनाथ तो संचिता ने गोरखपुर में अपनी जान दे दी है। इसके बाद सियासी पारा भी बढ़ गया है।
क्या कहा था अखिलेश यादव ने
हरीश और संचिता की मौत पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपना बयान दिया था। सोसल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था कि ' नौकरी छूटने और दोबारा न लग पाने के दबाव में पति के आत्महत्या करने की खबर सुन पत्नी के आत्महत्या करने की घटना दु:खद है। भाजपा सरकार की नाकामी का इससे बड़ा हलफनामा और क्या है।'

पिता ने दिया यह जवाब
डा.राम शरण ने कहा कि इंटरनेटमीडिया पर चल रही अखिलेश यादव की पोस्ट में दिए गए तथ्य सही नहीं हैं। उनका दामाद हरीश बेरोजगार नहीं था। वह मुंबई के बैंक में एक लाख रुपये से अधिक तनख्वाह पर नौकरी करता था। उनका बेटा यूके में रहता है।उन्होंने खुद ही संचिता और दामाद हरीश को मुंबई से गोरखपुर बुलाया था। ऐसे में नौकरी छूटने और दोबारा न लग पाने जैसी बातें नहीं होनी चाहिए।
गोरखपुर की रहने वाली संचिता बिहार के रहने वाले हरीश से प्यार करती थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। सब कुछ ठीक चल रहा था इसी बीच हरीश ने कुछ दिन पूर्व सारनाथ में आत्महत्या कर ली। यह खबर जैसे ही संचिता को मिली उसने भी छत से कूदकर जान दे दी।












Click it and Unblock the Notifications