Gorakhpur News: ATM से पैसा निकालते समय हो गया खेल, लाखों रुपए का लग गया चूना, जानिए पूरा मामला
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया और अपने लाखों रुपए खो दिए। हालांकि पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है मामला
बड़हलगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से शिकायत की थी कि एटीएम से पैसा निकालने के दौरान एक व्यक्ति ने धोखे से मेरा एटीएम बदल लिया। धीरे धीरे उसने एक लाख से अधिक रुपए निकाल लिए। मांगने पर देने से भी मना कर दिया।

थानाध्यक्ष बड़हलगंज ने बताया कि उप निरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत धोखाधड़ी के मामले में आरोपी अरुण कुमार पुत्र स्व0 बुद्धू राम निवासी मुडहर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ को 2000 रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की विधिक कारवाई की जा रही है।
एक अन्य गोरखपुर की चौरी चौरा पुलिस ने अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष चौरी चौरा के नेतृत्व में उप निरीक्षक राहुल राव पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दिलीप चौहान पुत्र रामप्यारे चौहान निवासी इब्राहिमपुर टोला ढोलहा थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को 20 ली0 अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब, 01 कि0ग्रा0 यूरिया, 250 ग्राम नौसादर व 01 अदद मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया ।












Click it and Unblock the Notifications