Gorakhpur News: गोरखपुर के नये SP City अभिनव त्यागी ने कार्यभार किया ग्रहण, ये रहेंगी प्राथमिकताएं

IPS Abhinav Tyagi News Gorakhpur: सीएम सिटी गोरखपुर शहर के नए पुलिस कप्तान अभिनव त्यागी ने गुरुवार को यहां पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने दो वर्षो से अधिक समय तक एसपी सिटी रहे कृष्ण कुमार विश्नोई की जगह कार्यभार ग्रहण किया है। कृष्ण कुमार विश्नोई को संभाल जिले का पुलिस कप्तान बनाया गया है।

जानिए कौन हैं अभिनव त्यागी
मूल रूप से आगरा जिले के रहने वाले अभिनव त्यागी 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इन्होंने कंप्यूटर साइंस से B.Tech किया है। वर्तमान में आप कुशीनगर जिले में एएसपी के पद पर तैनात थे।

abhinav tyagi ips

ये रहेंगी प्राथमिकताएं
गोरखपुर के नए SP City अभिनव त्यागी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताएं भी बताई। उन्होंने कहा कि यह मुखमंत्री का शहर है। जिम्मेदारी भी बड़ी है। सीएम जिस तरह कानून और सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग रहते हैं, इसी गंभीरता के साथ मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी करूंगा।

Gorakhpur News: DDU University ने महाविद्यालयों को नैक मूल्यांकन में सहायता प्रदान करने के लिए की यह खास पहल
कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सार्थक और हर संभव प्रयास जारी रहेंगे। अराजक तत्वों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष नजर रहेगी।

उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्या को सुनकर उसका त्वरित निस्तारण कराने से ही पब्लिक का विश्वास पुलिस के प्रति बढ़ेगा। समाज के हर वर्ग से तालमेल बैठाने का काम किया जाएगा। सभी को साथ लेकर चला जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+