Gorakhpur News: MMMUT ने बीटेक की खाली बची सीटों पर प्रवेश के लिए जारी की यह अपडेट
Gorakhpur News: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बी टेक पाठ्यक्रम की खाली बची सीटों पर प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसलिंग दिनांक 03.09.2024 को होगी। स्पॉट काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा। इसके पूर्व, काउंसलिंग में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को काउंसलिंग पोर्टल mmmut.admissions.nic.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा।
ऑनलाइन पंजीकरण दिनांक 26 अगस्त को प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर जाकर विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं। बी टेक प्रथम वर्ष में प्रवेश की स्पॉट काउंसलिंग में शामिल होने के लिए सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को स्पॉट राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। पर जो अभ्यर्थी पहले से काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं और उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हुई है, उन्हें रजिस्ट्रेशन शुल्क से छूट प्रदान की जाएगी।

जो अभ्यर्थी पहले से काउंसलिंग के लिए पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें पंजीकरण शुल्क रु. 2500 जमा करना अनिवार्य है। स्पॉट काउंसलिंग पंजीकरण की अंतिम तिथि 03.09.2024 है। दिनांक 31 अगस्त 2024 को खाली सीटों का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications