'रवि किशन का तो जीतने का सवाल ही नहीं....', कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान, जानिए क्या-क्या कहा?
Lok Sabha Seat Gorakhpur Ground Report: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद है और इसी सीट से वह सांसद रहा करते थे। चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद सभी पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी हैं। सभी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने जहां दोबारा सांसद रवि किशन पर विश्वास जताया है वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन ने काजल निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया है। वन इंडिया हिंदी ने गोरखपुर की कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बेबाकी से अपना पक्ष रखा।
दमदारी से लड़ेंगे निर्मला पासवान ने कहा कि गोरखपुर ही नहीं सभी जगह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बहुत दमदारी से लड़ेंगे। आज बीजेपी को बस सत्ता दिख रही है और इसे पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। लोगों को भयभीत किया जा रहा है। यह पार्टी जनता से झूठा वादा करती है। लोगों के साथ छल करती है। आज गरीबों का शोषण कर रही है। बस इसे अपनी सत्ता दिख रही है। आज जनता परेशान है।

काजल निषाद कड़ी टक्कर देंगी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार काजल निषाद कड़ी टक्कर देंगी। उनकी सीट निकल रही है। इतना ही नहीं गठबंधन पूरी जगह मजबूत है। उन्होंने कहा कि रवि किशन की बात छोड़ दीजिए, छोटे छोटे बच्चे भी कह रहे हैं कि इस बार वह नहीं जीतेंगे।
समस्या आज भी बरकरार सीएम का शहर होने के बाद भी यहां ट्रैफिक और जल निकासी की समस्या आज भी बरकरार है। सबके घरों में पानी घुस जाता है। महिलाएं आज भी असुरक्षित है। महंगाई चरम पर पर। विकास कुछ नही हुआ है। सारा विकास पुराना है। घर तोड़ कर सड़क बनाना, तानाशाही करना, कोई बोले तो उसपर रासुका लगाना यही इनका विकास है। जनता मन बना चुकी है। कोई भी हो इस बार गठबंधन को कोई रोक नहीं सकता।












Click it and Unblock the Notifications