बसपा प्रत्याशी जावेद सिमनानी ने रवि किशन व काजल निषाद पर साधा निशाना, कहा- 'गोरखपुरी अब लड़ेगा बाहरी से'
Javed Simnani BSP Candidate Lok Sabha Gorakhpur: बसपा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के नौ लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिसमें गोरखपुर से जावेद सिमनानी को प्रत्याशी बनाया गया है। जावेद बसपा के जमीनी कार्यकर्ता हैं। वह शुरु से ही इस पार्टी से जुड़े हुए हैं। वन इंडिया हिंदी ने जावेद सिमनानी से खास बातचीत की।
टिकट मिलने पर बोले सिमनानी बहन जी ने जो जिम्मेदारी है उसके लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने एक जमीनी कार्यकर्ता को इस लायक समझा, यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उन्होंने जो विश्वास जताया है उस पर मै खरा उतरुंगा।

सारे कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे जावेद सिमनानी ने कहा कि यह चुनाव मेरा नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं का है। बसपा के सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ इस चुनाव में अपनी दावेदारी करेंगे। यह चुनाव ऐतिहासिक होगा।
वर्करों से लड़ना किसी के बस में नहीं जावेद ने कहा कि रवि किशन और काजल निषाद तो लड़ाई में हैं ही नहीं। पिछले दो बार में शहर को कैंडिडेट ही नहीं मिला। बाहर के ही सब लोग लड़ गये। बाहरी अब लड़ेगा गोरखपुरी से। अब गोरखपुर की जनता इनको बताएगी। बाहरी भगाओ गोरखपुरी लाओ।
शहर की जनता ने बनाया मूड सिमनानी ने कहा कि शहर की जनता ने तो मूड बना लिया है कि इस बार बाहरी को न चुनकर घर के प्रत्याशी को जीत दिलानी है। जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी लोग वोट करेंगे। पार्टी बंधन तोड़कर सभी साथ आएंगे।
पार्टी में ही पैदा हुए हैं जावेद सिमनानी ने कहा कि बसपा में ही मेरा जन्म हुआ है। यह पार्टी ही मेरे लिए सब कुछ है। हम लोग अंबेडकरवादी विचारधारा के हैं और हमेशा रहेंगे। छात्र जीवन से ही हम इसमें हैं। पिता भी बसपा से जुडे थे। जावेद सिमनानी गोरखपुर के नखास के रहने वाले हैं। इनका एक प्रिटिंग प्रेस चलता है।
-
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications