Festival Special Train: बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये पूर्व में अधिसूचित 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी के संचलन समय में निम्नवत परिवर्तन किया गया है। इस गाड़ी का संचलन बनारस से 31 अक्टूबर एवं 07 नवम्बर,2024 दिन बुधवार को 02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 31 अक्टूबर एवं 07 नवम्बर, 2024 दिन वृहस्पतिवार को बनारस से 20.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रयागराज छिवकी से 02.00 बजे, संशोधित समयानुसार मानिकपुर से 04.20 बजे, सतना से 05.30 बजे, मैहर से 06.00 बजे, कटनी से 06.45 बजे, जबलपुर से 08.35 बजे, पिपरिया से 10.38 बजे, इटारसी से 12.50 बजे, खण्डवा से 15.55 बजे, भुसावल से 19.05 बजे, नासिक रोड से 23.13 बजे, तीसरे दिन ईगतपुरी से 00.45 बजे तथा कल्याण से 02.43 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 03.30 बजे पहुंचेगी ।

रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु बैतालपुर-गौरी बाजार खण्ड पर स्थित पुल संख्या-149 के अनुरक्षण कार्य हेतु यातायात ब्लाॅक लिए जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा ।
मार्ग परिवर्तन-
- दरभंगा से 16 सितम्बर,2024 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी । फलस्वरूप यह गाड़ी देवरिया सदर स्टेशन पर नही रूकेगी।
- बरौनी से 16 सितम्बर,2024 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी । फलस्वरूप यह गाड़ी देवरिया सदर स्टेशन पर नही रूकेगी।
नियंत्रण-
- 16 सितम्बर, 2024 को 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट तथा 15027 सम्भलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications