जूनियर भारतीय टीम में हुआ गोरखपुर के तीन हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन, इस प्रतियोगिता में होंगे शामिल

Gorakhpur News: सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में प्रतिदिन अभ्यास करने वाले 03 जूनियर हैंडबाॅल खिलाड़ी ज्ञान गौरव, अमन यादव एवं मनीष का चयन जूनियर भारतीय टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी 10 से 15 जुलाई, 2024 तक जयपुर में आयोजित आई.एच.एफ. ट्राॅफी (अंडर 20) जूनियर मेन प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे।

जूनियर भारतीय टीम में खिलाड़ियों के चयन होने पर पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष/नरसा सुनील कुमार गुप्ता, महासचिव/नरसा पंकज कुमार सिंह, हैंडबाॅल/सचिव कृष्ण चन्द्र सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चन्द्र विजय सिंह तथा हैंडबाॅल/कोच अरविन्द कुमार यादव ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।

gorakhpur

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
8 जुलाई, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, आजमगढ़ द्वारा बेलईसा पुल के पास से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को 10 अदद ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।

08 जुलाई, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, औंड़िहार द्वारा औंड़िहार स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या-04 पर 03 नाबालिग लड़कियां उम्र क्रमशः 13, 11 एवं 07 वर्ष डरी सहमी लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त तीनों लड़कियों को चाइल्ड लाइन गाजीपुर को सुपुर्द किया गया। 07 जुलाई, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, छपरा को छपरा स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या-02 पर 02 नाबालिग लड़के उम्र 13 एवं 10 वर्ष डरे सहमे लावारिस हालत में मिले। पूछताछ के उपरान्त दोनों लड़कों को चाइल्ड लाइन, छपरा को सुपुर्द किया गया।

08 जुलाई, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, छपरा को छपरा स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या-07 पर 02 नाबालिग लड़के उम्र 12 एवं 10 वर्ष डरे सहमे लावारिस हालत में मिले। पूछताछ के उपरान्त दोनों लड़कों को चाइल्ड लाइन, छपरा को सुपुर्द किया गया। 08 जुलाई, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, देवरिया द्वारा गाड़ी सं. 15018 के देवरिया स्टेशन आगमन पर गाड़ी के आरक्षित कोच से माता-पिता से बिछड़ी एक नाबालिग लड़की उम्र 08 को गाड़ी से उतार कर चाइल्ड लाइन, देवरिया को सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+