Indian Railway: सूरत स्टेशन पर चल रहे कार्य के चलते शार्ट टर्मिनेट रहेंगी ये ट्रेनें
Gorakhpur news: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पश्चिम रेलवे के सूरत स्टेशन पर चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्य के अन्तर्गत प्लेटफार्म नं. 04 पर हो रहे उन्नयन कार्य के कारण गाड़ियों का शार्ट ओरिजिनेशन एवं शार्ट टर्मिनेशन का अवधि विस्तार 31 मार्च, 2025 तक निम्नवत किया गया है।
शार्ट ओरिजिनेशन
- सूरत से विस्तारित अवधि 07 अक्टूबर, 2024 से 31 मार्च, 2025 तक चलने वाली 09065 सूरत-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन के प्लेटफार्म सं.-04 के स्थान पर 03 से 08.35 बजे प्रस्थान करेगी।
- सूरत से विस्तारित अवधि 02 अक्टूबर, 2024 से 31 मार्च, 2025 तक चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन के प्लेटफार्म सं.-04 के स्थान पर 05 से 10.20 बजे प्रस्थान करेगी।

Indian Railway: गोरखपुर-गोंडा खंड के मगहर स्टेशन पर कार्य के चलते कटिहार अमृतसर सहित कई ट्रेनों का बदला मार्ग
शार्ट टर्मिनेशन-
- छपरा से विस्तारित अवधि 02 अक्टूबर, 2024 से 26 मार्च, 2025 तक चलने वाली 09066 छपरा-सूरत साप्ताहिक विशेष गाड़ी सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 04 पर 13.35 बजे पहुँचकर यात्रा समाप्त करेगी।
- छपरा से विस्तारित अवधि 01 अक्टूबर, 2024 से 30 मार्च, 2025 तक चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 04 पर 15.55 बजे पहुँचकर यात्रा समाप्त करेगी।












Click it and Unblock the Notifications