Indian Railway: सूरत-भागलपुर-पालधी एक्सप्रेस गर्मी में यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें पूरी लिस्ट
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी ग्रीष्मकाल पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 09037/09038 सूरत-भागलपुर-पालधी ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन सूरत से 27 अप्रैल को तथा भागलपुर से 29 अप्रैल, 2024 को 01 फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।
फलस्वरूप 09037 सूरत-भागलपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 27 अप्रैल, 2024 को सूरत से 11.00 बजे प्रस्थान कर उधना से 11.20 बजे, चलथान से 11.40 बजे, बारडोली से 12.00 बजे, नंदुरबार से 13.35 बजे, भुसावल से 16.45 बजे, खंडवा से 18.50 बजे, इटारसी से 21.30 बजे, रानी कमलापति से 23.12 बजे, दूसरे दिन बीना से 01.40 बजे, वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. से 05.05 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 08.55 बजे, प्रयागराज से 12.40 बजे, बनारस से 14.27 बजे, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 15.10 बजे, बक्सर से 16.49 बजे, आरा से 17.45 बजे, पटना जं. से 19.15 बजे, बख्तियारपुर से 20.02 बजे, मोकामा से 20.32 बजे, किऊल से 22.05 बजे, जमालपुर से 23.32 बजे तथा तीसरे दिन सुल्तानगंज से 00.04 बजे छूटकर भागलपुर 01.30 बजे पहुँचेगी।

Indian Railway: प्रयागराज स्टेशन पर हो रहे कार्य के चलते रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का मार्ग, देखें पूरी लिस्ट
वापसी यात्रा में 09038 भागलपुर-पालधी ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 अप्रैल, 2024 को भागलपुर से 05.00 बजे प्रस्थान कर सुल्तानगंज से 05.47 बजे, जमालपुर से 06.27 बजे, किऊल से 07.55 बजे, मोकामा से 09.32 बजे, बख्तियारपुर से 10.07 बजे, पटना जं. से 11.05 बजे, आरा से 12.27 बजे, बक्सर से 13.32 बजे, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 14.50 बजे, बनारस से 15.37 बजे, प्रयागराज से 17.50 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 22.00 बजे, दूसरे दिन वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. से 02.10 बजे, बीना से 05.10 बजे, रानी कमलापति से 07.35 बजे, इटारसी से 10.40 बजे, खंडवा से 13.15 बजे तथा भुसावल से 15.25 बजे छूटकर पालधी 16.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान के 17 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे। इस गाड़ी में लगायंे जा रहे शयनयान श्रेणी के कोच को अनारक्षित (सामान्य श्रेणी) कोच के रूप में उपयोग किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications