Indian Railway: सहरसा-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें पूरी अपडेट
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05557/05558 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 18 अप्रैल, 2024 को तथा नई दिल्ली से 19 अप्रैल, 2024 को 01 फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05557 सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 18 अप्रैल, 2024 को सहरसा से 07.00 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियार से 07.15 बजे, मानसी से 07.55 बजे, खगड़िया से 08.07 बजे, बेगूसराय से 08.36 बजे, बरौनी से 09.15 बजे, दलसिंगसराय से 09.47 बजे, समस्तीपुर से 10.14 बजे, मुजफ्फरपुर से 11.10 बजे, हाजीपुर से 12.10 बजे, सोनपुर से 12.20 बजे, छपरा से 14.05 बजे, सीवान से 15.00 बजे, देवरिया सदर से 15.58 बजे, गोरखपुर से 17.05 बजे, खलीलाबाद से 17.46 बजे, बस्ती से 11.18 बजे, गोण्डा से 19.40 बजे, बाराबंकी से 21.17 बजे, बादशाहनगर से 21.59 बजे, ऐशबाग से 22.25 बजे दूसरे दिन कानपुर सेन्ट्रल से 00.15 बजे, इटावा से 01.42 बजे, टुण्डला से 02.52 बजे, अलीगढ़ 04.07 बजे तथा गाजियाबाद से 06.02 बजे छूटकर नई दिल्ली 07.00 बजे पहुंचेगी ।

Indian Railway: मुम्बई सेन्ट्रल-बनारस वातानुकूलित समर स्पेशल ट्रेन का संचन 17 अप्रैल से, देखें पूरी डिटेल
वापसी यात्रा में 05558 नई दिल्ली-सहरसा अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 19 अप्रैल, 2024 को नई दिल्ली से 10.00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 10.45 बजे, अलीगढ़ से 11.57 बजे, टुण्डला से 13.10 बजे, इटावा से 14.12 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 15.53 बजे, ऐशबाग से 17.35 बजे, बादशाहनगर से 18.02 बजे, बाराबंकी से 18.42 बजे, गोण्डा से 19.57 बजे, बस्ती से 21.15 बजे, खलीलाबाद से 21.45 बजे, गोरखपुर से 22.55 बजे, देवरिया सदर से 23.59 बजे, दूसरे दिन सीवान से 01.00 बजे, छपरा से 02.00 बजे, सोनपुर से 03.00 बजे, हाजीपुर से 03.15 बजे, मुजफ्फरपुर से 04.20 बजे, समस्तीपुर से 05.25 बजे, दलसिंगसराय से 05.47 बजे, बरौनी जं0 से 07.00 बजे, बेगूसराय से 07.27 बजे, खगड़िया से 08.02 बजे मानसी से 08.17 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर से 09.17 बजे छूटकर सहरसा 10.00 बजे पहुंचेगी ।
इस गाडी में अनारक्षित श्रेणी के 18 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications