Indian Railway: सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को लेकर आई यह बड़ी अपडेट, देखें डिटेल
Indian Railway News In Hindi Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान मेंरखते हुये 05577/05578 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 31दिसम्बर, 2024 तक सप्ताह में पाँच दिन (वृहस्पतिवार एवं शनिवार को छोड़कर) तथा आनन्द विहारटर्मिनस से 06 दिसम्बर, 2024 से 02 जनवरी, 2025 तक सप्ताह में पाँच दिन (शनिवार एवं सोमवार को छोड़कर) 20 फेरों के लिए निम्नवत् किया जायेगा।
05577 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 31 दिसम्बर, 2024 तक सप्ताह में पाँच दिन(वृहस्पतिवार एवं शनिवार को छोड़कर) सहरसा से 20.00 बजे प्रस्थान कर गढ़ बरूआरी से 20.22 बजे, सुपौल से 20.47 बजे, सरायगढ़ से 21.45 बजे, निर्मली से 22.02 बजे, घोघरडीहा से 22.15 बजे, झंझारपुर से 22.37 बजे, सकरी से 23.02 बजे, दूसरे दिन दरभंगा से 00.05 बजे, जनकपुर रोड से 00.47 बजे, सीतामढ़ी से 01.35 बजे, बैरगनिया से 02.12 बजे, रक्सौल से 03.20 बजे, नरकटियागंज से 04.30 बजे, बगहा से 05.02 बजे, कप्तानगंज से 08.22 बजे, गोरखपुर से 09.50 बजे, बस्ती से 10.50 बजे, गोण्डा से
12.15 बजे, सीतापुर से 15.45 बजे, शाहजहाँपुर से 18.00 बजे, बरेली से 19.05 बजे, मुरादाबाद से 21.25 बजे तथा गाजियाबाद से 23.45 बजे छूटकर तीसरे दिन आनन्द विहार टर्मिनस 00.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05578 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा विशेष गाड़ी 06 दिसम्बर, 2024 से 02 जनवरी, 2025 तक सप्ताह में पाँच दिन (शनिवार एवं सोमवार को छोड़कर) को आनन्द विहार टर्मिनस से 05.15 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद 05.50 बजे, मुरादाबाद से 08.35 बजे, बरेली से 10.12 बजे, शाहजहाँपुर से 11.22 बजे, सीतापुर से 14.15 बजे, गोण्डा से 16.30 बजे, बस्ती से 17.50 बजे, गोरखपुर से 19.40 बजे, कप्तानगंज 20.47 बजे, बगहा से 23.20 बजे, दूसरे दिन नरकटियागंज से 00.20 बजे, रक्सौल से 01.15 बजे, बैरगनिया से 02.02 बजे, सीतामढ़ी से 02.45 बजे, जनकपुर रोड से 03.17 बजे, दरभंगा से 05.20
बजे, सकरी से 06.02 बजे, झंझारपुर से 06.27 बजे, घोघरडीहा से 06.47 बजे, निर्मली से 08.05 बजे, सरायगढ़ से 09.00 बजे, सुपौल से 09.32 बजे, तथा गढ़ बरूआरी से 09.47 बजे छूटकर सहरसा 10.30
बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 16 कोचों सहित कुल
18 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications