Festival Special Train: गोंडा तुलसीपुर मेला स्पेशल ट्रेन का संचलन 3 अक्टूबर से, देखें डिटेल
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों में यात्रियों की सुविधा हेतु 05077/05078 गोण्डा-तुलसीपुर-गोण्डा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी का संचलन गोण्डा से 03 से 12 अक्टूबर, 2024 तक तथा तुलसीपुर से 04 से 13 अक्टूबर, 2024 तक 10 फेरों के लिये निम्नवत् किया जायेागा।
05077 गोण्डा-तुलसीपुर अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 03 से 12 अक्टूबर, 2024 तक गोण्डा से 21.50 बजे प्रस्थान कर सुभागपुर से 22.12 बजे, इटियाथोक से 22.34 बजे, भवनीपुर कलां से 22.45 बजे, बलरामपुर से 22.56 बजे, झारखंडी से 23.04 बजे, गैंजहवा से 23.14 बजे, कौवापुर से 23.28 बजे तथा लक्ष्मणपुर हाल्ट से 23.35 बजे छूटकर दूसरे दिन तुलसीपुर 00.15 बजे पहुँचेगी।

05078 तुलसीपुर-गोण्डा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 04 से 13 अक्टूबर, 2024 तक तुलसीपुर से 02.40 बजे प्रस्थान कर लक्ष्मणपुर से 02.51 बजे, कौवापुर से 03.02 बजे, गैंजहवा से 03.14 बजे, झारखंडी से 03.26 बजे, बलरामपुर से 03.36 बजे, भवानीपुर कलां से 03.49 बजे, इटियाथोक से 04.00 बजे तथा सुभागपुर से 04.20 बजे छूटकर गोण्डा 05.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में पावर कार के 02 तथा 06 डेमू कोच लगाये जायेंगे।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
30 सितम्बर, 2024 को निगरानी के दौरान रेलवे सुरक्षा बल, बादशाहनगर को बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर लगभग 17.00 बजे 02 लड़कियां लावारिस हालत में मिलीं। पूछताछ के उपरान्त दोनों लड़कियों को चाइल्ड लाइन लखनऊ जं. को सुपुर्द किया गया। 28 सितम्बर, 2024 को गाड़ी संख्या-13105 के सहतवार स्टेशन आगमन पर स्टेशन मास्टर सहतवार को 16 वर्ष की एक लड़की रोती हुई मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को रेलवे सुरक्षा बल, बलिया की मदद से वन स्टाफ सेंटर बलिया को सुपुर्द किया गया। 29 सितम्बर, 2024 को चाइल्ड हेल्प लाइन से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, ऐशबाग को गाड़ी संख्या-22537 में 02 बच्चे एवं 01 बच्ची उम्र क्रमशः 05, 07 एवं 03 वर्ष के मिले। पूछताछ के उपरान्त उन्हें राजकीय बाल गृह, प्राग नारायण बालू अड्डा, लखनऊ कोे सुपुर्द किया गया। 29 सितम्बर, 2024 को गाड़ी संख्या-15004 के रेलवे स्टेशन मऊ आगमन पर मुख्य टेªन टिकट निरीक्षक को 18 वर्ष की एक लड़की रोती हुई मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को रेलवे सुरक्षा बल, मऊ की मदद से वन स्टाफ सेंटर परदहा, मऊ को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications