Indian Railway: गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस सहित बदला इन ट्रेनों का मार्ग, ये रहेंगी निरस्त

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु वाराणसी मंडल के दुल्लहपुर-जखनियां-सदात खण्ड पर ब्रिज संख्या-106, 111 एवं 116 पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिए जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, निरस्तीकरण एवं शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा।

मार्ग परिवर्तन-
- गोरखपुर से 18 फरवरी एवं 04 मार्च, 2025 को चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मऊ-वाराणसी जं.-जंघई के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-शाहगंज-जौनपुर-जंघई के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी ठहराव दुल्लहपुर, जखनियां, सदात, औंड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी जं., चौखण्डी, सेवापुरी, कापसेठी, परसीपुर, भदोही, मोढ़, सुरियावां, सराय कंसराय स्टेशनों पर नहीं रहेगा।

train

Indian Railway: साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन को लेकर आई यह बड़ी अपडेट, देखें डिटेल
- सीतामढ़ी से 18 फरवरी एवं 04 मार्च, 2025 को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जखनियां-वाराणसी जं.-भुल्लनपुर-माधोसिंह-ज्ञानपुर रोड-प्रयागराज रामबाग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-औंड़िहार-जौनपुर-जंघई के रास्ते चलाई जायेगी।

- अहमदाबाद से 17 फरवरी एवं 03 मार्च, 2025 को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-औंड़िहार-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-जौनपुर-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 17 फरवरी एवं 03 मार्च, 2025 को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जंघई-वाराणसी जं.-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जंघई-जौनपुर-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी ठहराव सराय कंसराय, सुरियावां, मोढ़, भदोही, परसीपुर, कापसेठी, सेवापुरी, चौखण्डी, वाराणसी जं., वाराणसी सिटी, औंड़िहार, सदात, जखनियां एवं दुल्लहपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।

- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 17 फरवरी एवं 03 मार्च, 2025 को चलने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जंघई-वाराणसी जं.-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जंघई-जौनपुर-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी ठहराव भदोही एवं वाराणसी जं. स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
निरस्तीकरण-
- भटनी से 18 फरवरी एवं 04 मार्च, 2025 को चलने वाली 65107 भटनी-वाराणसी सिटी मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 18 फरवरी एवं 04 मार्च, 2025 को चलने वाली 55138 वाराणसी सिटी-भटनी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
- भटनी से 18 फरवरी एवं 04 मार्च, 2025 को चलने वाली 55137 भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
- मऊ जं. से 18 फरवरी एवं 04 मार्च, 2025 को चलने वाली 65134 मऊ जं.-दोहरीघाट मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
- दोहरीघाट से 18 फरवरी एवं 04 मार्च, 2025 को चलने वाली 65133 दोहरीघाट-मऊ जं. मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
- छपरा से 18 फरवरी एवं 04 मार्च, 2025 को चलने वाली 15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस मऊ जं. पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ जं.-वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 18 फरवरी एवं 04 मार्च, 2025 को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस मऊ जं. से चलाई जायेगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी-मऊ जं. के मध्य निरस्त रहेगी।
- लखनऊ जं. से 17 फरवरी एवं 03 मार्च, 2025 को चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 18 फरवरी एवं 04 मार्च, 2025 को चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं.-एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर कैंट से 18 फरवरी एवं 04 मार्च, 2025 को चलने वाली 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस मऊ जं. पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ-वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 18 फरवरी एवं 04 मार्च, 2025 को चलने वाली 15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस मऊ जं. से चलाई जायेगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी-मऊ जं. के मध्य निरस्त रहेगी।
- मऊ जं. से 18 फरवरी एवं 04 मार्च, 2025 को चलने वाली 65131 मऊ जं.-प्रयागराज रामबाग मेमू गाड़ी औंड़िहार से चलाई जायेगी। यह गाड़ी मऊ जं.-औंड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+