Indian Railway: साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन को लेकर आई यह बड़ी अपडेट, देखें डिटेल
Mahakumbh Special Train News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिये 09453/09454 साबरमती-बनारस-साबरमती महाकुम्भ मेला विशेष गाड़ी का संचलन 21 फरवरी, 2025 को साबरमती से तथा 22 फरवरी, 2025 को बनारस से 01 फेरे के लिये किया जायेगा।
09453 साबरमती-बनारस कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 21 फरवरी, 2025 को साबरमती से 11.00 बजे प्रस्थान कर महेसाणा से 11.52 बजे, पिण्डवाड़ा से 16.07 बजे, फालना से 16.57 बजे, रानी से 17.12 बजे, मारवाड़ से 18.07 बजे, ब्यावर से 19.40 बजे, अजमेर से 21.10 बजे, किशनगढ़ 21.39 बजे, जयपुर से 23.20 बजे, दूसरे दिन बांदीकुई से 01.20 बजे, भरतपुर से 02.25 बजे, आगरा फोर्ट से 05.20 बजे, टुण्डला से 06.40 बजे, इटावा से 07.47 बजे, गोविन्दपुरी से 09.40 बजे, फतेहपुर से 10.52 बजे, प्रयागराज जं0 से 13.20 बजे तथा ज्ञानपुर रोड से 14.42 बजे छूटकर बनारस 16.00 बजे पहुंचेगी ।

UP News: तांत्रिक और सोशल मीडिया का विज्ञापन ऐसे बन गया जानलेवा, मौत की हुई 'ऑनलाइन डिलीवरी'
वापसी यात्रा में 09454 बनारस-साबरमती कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 22 फरवरी, 2025 को बनारस से 19.30 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 22.24 बजे, प्रयागराज जं0 से 23.45 बजे, दूसरे दिन फतेहपुर से 00.55 बजे, गोविन्दपुरी से 02.45 बजे, इटावा से 04.45 बजे, टुण्डला से 07.10 बजे, आगरा फोर्ट से 08.00 बजे, भरतपुर से 10.15 बजे, बांदीकुंई से 12.00 बजे, जयपुर से 13.20 बजे, किशनगढ़ से 14.40 बजे, अजमेर से 16.00 बजे, ब्यावर से 16.44 बजे, मारवाड़ से 18.20 बजे, रानी से 18.58 बजे, फालना से 19.13 बजे, पिंडवाड़ा से 19.54 बजे तथा महेसाणा से 22.42 बजे छूटकर तीसरे दिन साबरमती 00.30 बजे पहुंचेगी।
Indian Railway: सीवान-गोरखपुर कैंट सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी डिटेल
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 14, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications