Indian Railway: टनकपुर-बरेली जंक्शन सहित ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु इज्जतनगर मण्डल के इज्जतनगर-दोहना स्टेशनों के मध्य सीमित ऊँचाई के सब-वे निर्माण हेतु यातायात ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत रहेगा ।
- टनकपुर से 29 मई एवं 04 जून,2024 को चलने वाली 05307 टनकपुर-बरेली जं0 विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।
- बरेली जं0 से 30 मई एवं 05 जून,2024 को चलने वाली 05308 बरेली जं0-टनकपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।
- पीलीभीत एवं टनकपुर से 29 मई एवं 04 जून,2024 को चलने वाली 05311/05312 पीलीभीत-टनकपुर-पीलीभीत विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।

पूर्वोत्तर रेलवे के यांत्रिक कारखाना,गोरखपुर में 23 मई,2024 को 'आपदा प्रबन्धन एवं कैपिसिटी बिल्डिंग' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबन्धक श्री धर्मेश कुमार खरे ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इस अवसर पर यात्रिक कारखाना के वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे ।
कार्यशाला में मुख्य कारखाना प्रबन्धक श्री डी.के.खरे ने एन.डी.आर.एफ. की टीम द्वारा फायर सेफ्टी एवं रेस्क्यू, अर्थ क्वेक रिस्क्यू, सी.पी.आर. आदि विषयों पर किये गये प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुये कहा कि भविष्य में भी नियमित अन्तराल पर कर्मचारियों की जागरूकता के लिये इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना चाहिए, जिससे रेलकर्मियों में जागरूकता आ सके ।
कार्यशाला में एन.डी.आर.एफ. प्रशिक्षक सुधीर कुमार, श्री चन्दन सिंह, विजयेन्द्र कुमार एवं जितेन्द्र कुमार द्वारा रेलकर्मियों को आपदा प्रबन्धन, फस्र्ट एड, सी.पी.आर., स्नेक बाइट, अर्थ क्वेक, फायर सेफ्टी एवं रेस्क्यू प्रासेस के बारे में प्रदर्शन कर विस्तृत जानकारी दी ।
कार्यशाला में यांत्रिक कारखाना के उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/प्लांट श्री एच.आर.खान, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/रिपेयर श्री ओ.एन.सिंह, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/वक्र्स श्री राहुल मिश्र सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं लगभग 100 कर्मचारियों ने भाग लिया । उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/प्लांट श्री एच.आर.खान ने एन.डी.आर.एफ. की टीम एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।












Click it and Unblock the Notifications