Gorakhpur News: जानिए क्या है संभव मिशन जिसका हुआ शुभारंभ, बच्चों को ऐसे मिलेगा लाभ

Gorakhpur News: जिलाधिकारी गोरखपुर एवम् मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर के निर्देशन में जनपद में बाल विकास सेवा एवम् पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित संभव अभियान का मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना, ज़िला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा एवं ज़िला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर संभव अभियान का शुभारंभ किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने संभव अभियान की रणनीति, लर्निंग लैब विकास की समीक्षा, मिशन खिलखिलाहट की चर्चा के साथ साथ ज़िला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक ली।

gkp

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने बताया कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा वर्ष 2021 से नवाचार के रूप में आयोजित सम्भव अभियान के अंतर्गत सीवियर एक्यूट मालन्यूट्रीशन (SAM) से ग्रसित बच्चों के चिन्हांकन, उपचार, सन्दर्भन एवं सामुदायिक स्तर पर उनके प्रबंधन के साथ-साथ कुपोषण की रोकथाम हेतु सामुदायिक व्यवहार में परिवर्तन लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Gorakhpur News: DDU University ने एम.एड. सेकेंड सेमेस्टर के छात्रों के लिए जारी की यह जरूरी सूचना, देखें डिटेल
उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग एवं वाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के समन्वय से sam बच्चों का स्वास्थ्य एवम् पोषण संवर्धन किया जाता है।विगत तीन वर्षों में सम्भव अभियान सफलता पूर्वक आयोजन हुआ है और उसके सकरात्मक परिणाम भी प्राप्त हुए है। वर्ष 2024 में भी सम्भव अभियान का चतुर्थ चरण (SAMbhav 4-0) जुलाई से सितम्बर 2024 के मध्य आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सीडीओ द्वारा *मिशन खिलखिलाहट* के अन्तर्गत कुपोषण से मुक्त हुए बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया। सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को भी कुपोषित बच्चों के प्रबंधन हेतु निर्देशित किया गया. साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सभी कुपोषित बच्चों को ई कवच पोर्टल पर दर्ज करा उन्हें आवश्यक दवा उपलब्ध कराने हेतु कहा गया।

जिला पोषण समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 112 आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण प्रगति की समीक्षा एवं जनपद के 75 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों को 18 इण्डीकेटर्स मूलभूत अवस्थापना सुविधा से सुसज्जित *लर्निंग लैब* विकसित करने हेतु उपस्थित जिलास्तरीय एवं ब्लाक स्तर के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने बताया कि संभव अभियान के अन्तर्गत सैम बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन तथा संभव अभियान के दौरान समुदाय आधारित प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने, गंभीर कुपोषित सैम बच्चों की पहचान, रेफरल और उपचार के लिए समुदाय आधारित कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की क्षमता को बढ़ाना, दवाओं की आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुनिश्चित करना और प्रगति एवं परिणामों को ट्रैक करने के लिए मजबूत निगरानी (जैसे की जिला पोषण समिति और जिला स्वास्थ्य समिति की बैठकों में) और रिपोर्टिंग प्रणालियों की स्थापना शामिल है।

इस कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डी०सी० मनरेगा, उपायुक्त एन.आर.एल.एम., जिला वन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला नियोजन अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला आयुष अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी (सिंचाई), समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं0), समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, समस्त मुख्य सेविकायें, यूनिसेएफ़ स्टेट प्रतिनिधि रवीश सिंह, स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर अमित कुमार सिंह, सुरेश तिवारी, आदि उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+