Gorakhpur News: DDU University ने एनसीसी की नामांकन प्रक्रिया के लिए जारी किया यह अपडेट
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में सत्र 2024-2025 में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने वाले समस्त छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि विश्वविद्यालय एन.सी.सी. की नामांकन प्रक्रिया में सम्मिलित होने हेतु नामांकन फार्म दिनांक 05 अगस्त से एन.सी.सी. कार्यालय (नियंता कार्यालय के बगल में) से प्रातः 10:00 बजे से 02:00 बजे तक मिलेगा।
प्रो. (कैप्टन) दिग्विजयनाथ कंपनी कमांडर, 44 वीं उत्तर प्रदेश वाहिनी ने बताया कि फार्म न जमा करने की स्थिति में संबंधित छात्र/छात्राओं को नामांकन प्रक्रिया में सम्मिलित होने से वंचित कर दिया जाएगा। छात्र/छात्राएं अपने प्रवेश संबंधी प्रमाण/फीस रशीद Counseling Letter / Fee Receipt की छाया प्रति के साथ आयेंगे।

प्रेमचंद ने साहित्य के सौंदर्य शास्त्र के प्रस्थान बिंदु को बदल दिया।' यह बात प्रख्यात आलोचक और जे.बी. महाजन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मधुप कुमार ने कहा। वे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिन्दी और पत्रकारिता विभाग में प्रेमचंद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रह थे। डॉ. मधुप ने प्रेमचंद के साहित्य की चर्चा करते हुए कहा कि लेखक किसी असुंदर चीज को सुंदर बनाने के लिए सीधे-सीधे बात नहीं करता है बल्कि वह प्रतीकों के माध्यम से बात करता है। प्रेमचंद ने अपने साहित्य के माध्यम से ऐसा ही किया है। प्रेमचंद में वह शक्ति है कि वह अपने पाठकों को एक तरफ आत्मोन्मुख भी करते हैं और दूसरी तरफ समाजोन्मुख भी करते हैं।
इससे पूर्व अपने स्वागत वक्तव्य में विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी ने प्रेमचंद के 'साहित्य का उद्देश्य' निबंध की व्याख्या करते हुए कहा कि प्रेमचंद ने साहित्य का नया उद्देश्य, नया आयाम, नई विचारयात्रा प्रस्तुत किया।












Click it and Unblock the Notifications