Budget 2024:जानिए बजट पर क्या है DDU University के प्रोफेसरों की प्रतिक्रिया?
DDU University Professor Reaction on Budget 2024: देश की केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में बजट प्रस्तुत किया। वन इंडिया हिंदी टीम ने दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के शिक्षकों से बजट पर विस्तार से चर्चा की एवं उनकी प्रतिक्रिया जानी। इस दौरान अंग्रेजी विभाग के हेड प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला, राजनीति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह और अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने अपने विचार रखे।
अंग्रेजी विभाग के हेड प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि बजट पर चर्चा से पहले मैं आप से एक बात साझा करना चाहूंगा कि पीएम मोदी ने एक बात कही थी कि अगर हम ज्ञान का रखेंगे ध्यान तो विकसित भारत में मदद मिलेगी। ज्ञान से उनका मतलब था कि गरीब, युवा,अन्नदाता और नारी शक्ति। ये चारों देश के पिलर हैं और इन्हें ही ध्यान में रखकर यह बजट बनाया गया है। इस बजट की सबसे खास बात लगी जो युवाओं को नौकरी मिलने पर उन्हें प्रोत्साहन के रूप में दो साल तक तीन सौ रुपए पीएफ के रूप में दिए जायेंगे। इसके साथ ही एजुकेशन लोन से छात्र आगे की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके साथ की स्किल डेवलपमेंट का प्रयास सराहनीय है।

राजनीति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मुझे लगता है यह बजट पीएम मोदी के 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला है। इसके साथ ही यह बजट युवाओं पर, गरीबों पर, महिलाओं पर ज्यादा फोकस है। इस बजट में मध्यम वर्ग को भी राहत दी गई है। इसके साथ ही युवाओं को देश की शीर्ष पांच सौ कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा । साथ ही 5000 रुपए प्रति माह भी मिलेंगे। इसके साथ ही यह बजट रोजगार परक है।
अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर सत्यपाल सिंह ने कहा कि सरकार इसी बजट के माध्यम से विकास का रोडमैप तैयार करती है। इससे ही विकास को एक दिशा मिलती है। यह बजट महिलाओं, गरीबों और युवाओं पर फोकस है। आज की सरकार 2047 को देख कर चल रही है। इससे हमारा देश विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में आएगा।












Click it and Unblock the Notifications